विद्युत कनेक्शन न देने पर ग्रामीण ने अवर अभियन्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शेखपुरा बिजलीघर पर तैनात अवर अभियन्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी कार्यालय पर हंगामा करते हुए आत्मदाह करने का प्रयास किया।

सहारनपुर शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम के ग्रामीण ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने ग्रामीण को बचाया। ग्रामीण का आरोप है कि शेखपुरा कदीम बिजली घर पर तैनात अवर अभियन्ता ने 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने के बाद भी उसे घरेलू विद्युत कनेक्शन नहीं दिया। पीड़ित की बात सुनकर अपर उप जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से ग्रामीण को कनेक्शन देने के साथ अवर अभियन्ता के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम के उन्नति विहार निवासी राधेश्याम बुधवार की दोपहर केरोसिन की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। इसी बीच देहात कोतवाली की चौकी शेखपुरा इंचार्ज भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। राधेश्याम ने आत्मदाह की कोशिश की, जिससे पुलिस ने केरोसिन की बोतल छीन ली।

राधेश्याम ने आरोप लगाया कि उसने ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही घरेलू विद्युत कनेक्शन लेने के लिए सभी दस्तावेज पूरे कर शेखपुरा कदीम बिजली घर पर जमा करा दिए थे, लेकिन जेई ने उन्हें बिजली का कनेक्शन देने से मना कर दिया। जेई ने इसकी एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। राधेश्याम का कहना है कि उसने जेई को 20 हजार रुपये भी दे दिए, लेकिन फिर भी जेई ने उन्हें विद्युत कनेक्शन नहीं दिया।

इस कारण वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया। उसका परिवार भीषण गर्मी में बिना बिजली के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र यादव ने ग्रामीण का शिकायती पत्र लिया। इसके साथ ही विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवर अभियन्ता के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के लिए कहा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    “बिजली विभाग या दंड विभाग?”—उपभोक्ता परेशान, इंजीनियर प्रताड़ित, पावर कॉर्पोरेशन पर सवालों की बौछार

    बिजली विभाग की लापरवाही पर बड़ा एक्शन—लेकिन क्या सिर्फ कार्रवाई से सुधरेगी व्यवस्था? ट्रांसफार्मर खराब होने पर 6 इंजीनियरअधिकारियों पर गिरी गाज, उपभोक्ता अब भी झेल रहे कटौती और गलत…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights