एंटी करप्शन की टीम के हत्थे चढ़ने वाले अवर अभियंता ने बिना एस्टीमेट खिचंवाई थी विद्युत लाइन, शिकायत उपरान्त अधीक्षण अभियंता ने नहीं की कोई कारवाई

हापुड़। अवैध वसूली में एंटी करप्शन की टीम के हत्थे चढ़ने वाले अवर अभियंता ने ट्याला में बिना एस्टीमेट लाइन बनवाकर कनेक्शन बांट दिए थे। इस मामले में तत्कालीन उपखण्ड ने शिकायत भी की थी। लेकिन पूर्व में निलंबित अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियन्ता के कारनामों को दबा दिया।

बताते चले कि धीरखेड़ा ग्रामीण बिजलीघर के अवर अभियंता अनिल कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को व्यावसायिक कनेक्शन देने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपी अवर अभियंता पर पहले भी अवैध वसूली के आरोप लगे थे। मेरठ रोड पर नलकूप की सप्लाई से उसने एक होटल को भी आपूर्ति दे दी थी। हालांकि मामला खुलने पर उसने मीटर उतरवा दिया था। इतना ही नहीं ट्याला में अवैध लाइन बनाकर निगम को लाखों का चूना भी लगाया। तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी ने अवर अभियन्ता के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन तत्कालीन अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने मामला दबा दिया। ऐसी ही अनियमितताओं पर अधीक्षण अभियंता का भी निलंबन हो चुका है जबकि उपभोक्ता को व्यावसायिक कनेक्शन देने के नाम पर 15 हजार की वसूली के दौरान एंटी करप्शन की टीम ने अवर अभियन्ता को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से निगम में फिर भूचाल आ गया है। क्योंकि कई अन्य अवर अभियंताओं पर भी हाल ही में उगाही के आरोप लगे हैं। इस मामले में अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपे गए हैं।

दिल्ली रोड पर एक बड़े व्यावसायिक कनेक्शन देने का मामला भी निगम के अधिकारियों के बीच गरमा रहा है। दरअसल, करीब 51 किलोवाट के कनेक्शन को लेकर कुछ लेनदेन की शिकायत हुई है। अधिकारियों को रिश्वत का लालच देकर गलत तरीके से एस्टीमेट बनवाने का प्रयास किया गया। लेकिन निचले स्तर पर बात न बनने पर उक्त अधिकारी को पैसे तक वापस करने पड़े हैं, वहीं इस लेनदेन का माध्यम बने व्यक्ति की भी निगम में खूब छवि धूमिल हो रही है। आरोपी पर अधिकारियों के नाम पर पहले भी अवैध वसूली के आरोप हैं। हालंकि, अधिकारी इस मामले में कहने से बच रहे हैं।

गलत कार्य नहीं होंगे बर्दाश्त
अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि निगम के कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। इसमें लापरवाही करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बड़े कनेक्शन की निगरानी खुद भी करेंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights