तमंचे के बल पर एसएसओ व लाइनमैन को बंधक बनाकर लाखों रुपए की कीमत के विद्युत उपकरण एवं बैटरी सहित नगदी नकाबपोश बदमाशों ने की लूट

बागपत। विद्युत उपकेंद्र बामनौली में नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर एसएसओ व लाइनमैन को बंधक बनाकर लाखों रुपए की कीमत के विद्युत उपकरण एवं बैटरी सहित विद्युत कर्मियों से आठ हजार की नगदी भी लूट ले गए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। इस सन्दर्भ में एसएसओ ने बिनौली थाने पर तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी है।

यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसली के जंगल में स्थित बामनौली बिजली घर पर नकाबपोश बदमाशों ने बिजली घर पर ड्यूटी दे रहे एसएसओ पूर्व फौजी प्रमोद कुमार निवासी आजमपुर मुलसम व लाइनमैन ओमबीर निवासी तगाली थाना डीलारी जनपद मुरादाबाद को बंधक बनाकर वहां से तीन सेट की 26 बड़ी बैटरी, ग्राउंड में खराब हालत में पड़े पांच एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबे धातु की पांच लीड तथा प्रमोद कुमार से पांच हजार, ओमबीर से तीन हजार की नगदी लूट ले गए।

घटना की जानकारी देते हुए एसएसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि वह लाइनमैन ओमबीर के साथ रात ड्यूटी कर रहा था,च मैं मशीनों वाले ऑफिस में था, जबकि ओमबीर दूसरे कक्ष में था। रात 11ः45 पर चार नकाबपोश बदमाश ऑफिस में घुस गए तथा दो बदमाशों ने उसके सीने पर तमंचा लगाकर पूछा कि बताओ और लोग कहां है।

एसएसओ के दोनों हाथ बांधे
उसने यह कह दिया कि मैं अकेला ही यहां हूं, लेकिन तभी ओमबीर अपने कमरे से पानी लेने बाहर निकला तो बदमाशों ने उसे भी पकड़ लिया। बदमाशों ने एसएसओ के दोनों हाथ पीछे कर बांध दिए और एक कमरे में दोनों को बंद कर नीचे लेटा दिया।

कहा कि यदि शोर मचाने का प्रयास किया तो गोली मार देंगे। दोनो के मुंह पर कपड़ा ढक दिया गया। बताया कि जिन बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाया, उनकी संख्या चार थी सभी के मुंह ढांपे हुए थे, जबकि बाहर ग्राउंड में और भी लोगों की आवाज आ रही थी।

बदमाश प्रमोद का पर्स से पांच हजार, ओमबीर के पर्स से तीन हजार रुपए ले गए। बाद में उनके मोबाइल बाहर ग्राउंड में डालकर चले गए तथा उनके कमरे की बाहर की कुंडी लगा गए।

बच्चों ने खोला दरवाजा
सुबह सवेरे इंटर कॉलेज के ग्राउंड में दौड़ लगाने आए बामनौली गांव के बच्चों ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इंस्पेक्टर बिनौली महेंद्रपाल सिंह का कहना है कि लूट की घटना नहीं हुई सिर्फ पांच छह बैटरी गई है। प्रमोद कुमार ने सामान चोरी की तहरीर दी गई है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights