रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी दुनिया की छठी बड़ी एनर्जी कंपनी, ब्रिटिश कंपनी बीपी से आगे निकली

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) एनर्जी सेक्टर में दुनिया की प्रमुख कंपनियों के एलीट क्लब में शामिल हो गई है। आरआईएल अब दुनिया की छठी बड़ी लिस्टेड तेल कंपनी है। रिलायंस ने मार्केट कैप में मंगलवार को ब्रिटिश कंपनी बीपी को पीछे छोड़ दिया। रिलायंस का मौजूदा मार्केट कैप 138 अरब डॉलर (9.90 लाख करोड़ रुपए) है। बीपी का 132 अरब डॉलर है। पहले नंबर पर अमेरिका की एक्सॉन मोबिल है। उसका मार्केट कैप 290 अरब डॉलर है।

रिलायंस का शेयर इस साल 40 प्रतिशत चढ़ा
आरआईएल के शेयर में तेजी आने से कंपनी का वैल्यूएशन बढ़ रहा है। शेयर मंगलवार को 3.5% बढ़त के साथ बंद हुआ था। बुधवार को भी 4% तेजी आई। सेंसेक्स के मुकाबले आरआईएल का शेयर इस साल 3 गुना ज्यादा बढ़ा है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि 18 महीने में कंपनी को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने सऊदी अरामको के रिलायंस में निवेश की जानकारी भी दी थी। तब से रिलायंस का शेयर तेजी से बढ़ रहा है। इस साल 40% चढ़ चुका है।

मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर
आरआईएल के शेयर में तेजी आने से मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी बढ़ रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी मौजूदा नेटवर्थ 58 अरब डॉलर (4.15 लाख करोड़ रुपए) है। वे एशिया में सबसे अमीर हैं। आरआईएल के शेयर में मंगलवार की तेजी से उन्हें 1.93 अरब डॉलर का फायदा हुआ।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    जर्जर बिजली का खंभा बना ‘मौत का साया’, हर पल हादसे का खतरा — जिम्मेदार कौन?

    गोरखपुर। शहर के दक्षिण बेतियाहाता, सराफा रेजिडेंसी (हरिजन बस्ती) के पास एक जर्जर बिजली का खंभा स्थानीय लोगों के लिए भय का कारण बना हुआ है। खंभे का निचला हिस्सा…

    लुहारी बिजलीघर में ‘एस्टिमेट’ का खेल? अवैध लाइन/ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग पर घूस के गंभीर आरोप, 7 माह से कार्रवाई ठप

    शिकायतकर्ता का दावा—IGRS, ईमेल, जांच समिति, फोटो-वीडियो सब मौजूद; फिर भी विभागीय चुप्पी फिरोजाबाद से बड़ी खबर | UPPCL MEDIA फिरोजाबाद जनपद के लुहारी बिजलीघर क्षेत्र से बिजली विभाग पर…

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights