रामलला के दर्शन के लिए पराशर अपनी तीन पीढ़ियों के साथ जाएंगे अयोध्या

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में रामलला की पैरवी करने वाले के. परासरन सहित वकीलों की पूरी टीम अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएगी। भगवान रामलला विराजमान को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से फैसले की सत्यापित प्रति मिल गई है। वकीलों की टीम फैसले की सत्यापित प्रति भी अपने साथ लेकर जाएगी। रामलला के दर्शन के लिए सिर्फ वकील ही नहीं उनके परिवार वाले भी साथ जा रहे हैं। सभी के 22 – 23 नवंबर को अयोध्या पहुंचने की संभावना है।

परासरन ने 92 वर्ष की आयु में रामलला की ओर से की थी सुप्रीम कोर्ट में बहस
पूर्व अटार्नी जनरल के. परासरन ने 92 वर्ष की आयु में कई दिन तक खड़े रह कर रामलला की ओर से सुप्रीम कोर्ट में बहस की थी। कोर्ट ने उन्हें बैठ कर बहस करने की छूट दी थी लेकिन वह बैठे नहीं थे। के. परासरन की भगवान राम में अटूट आस्था है। सूत्र बताते हैं कि वह काफी समय से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते थे। वह फैसला सुरक्षित होने के बाद ही अयोध्या जाना चाहते थे लेकिन कुछ व्यस्तता के चलते नहीं जा सके। अब वह 22 नवंबर को अयोध्या जाएंगे।

परासर अपनी तीन पीढि़यों के साथ 22 नवंबर को जाएंगे अयोध्या
परासर अपनी तीन पीढि़यों के साथ अयोध्या जा रहे हैं। उनके साथ उनके बेटे, बेटी और बेटों व बेटी के बच्चे यानी नाती पोते सब पूरा परिवार जा रहा है। उनके परिवार से करीब 18 लोग अयोध्या जा रहे हैं, इसमें उनके पुत्र और पूर्व सालिसिटर जनरल मोहन परासरन भी शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि परासरन का पूरा परिवार 22 नवंबर को सीधे चेन्नई से लखनऊ और फिर अयोध्या जाएगा।

परासरन के साथ होगी वकीलों की भी टीम
परासरन के अलावा रामलला की ओर से पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील सीएस वैद्यनाथन, वरिष्ठ वकील पीएस नरसिम्हा, पीवी योगोश्वरन, भक्ति वर्धन सिंह और श्रीधर पोटा राजू भी अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाएंगे। वकील श्रीधर पोटा राजू, भक्तिवर्धन और पीवी योगेश्वरन 22 नवंबर को दिल्ली से सीधे लखनऊ और फिर अयोध्या जाएंगे। जबकि सीएस वैद्यनाथन उनका परिवार और पीएस नरसिम्हा और उनका परिवार 23 नवंबर को अयोध्या पहुंचेगा। सुप्रीम कोर्ट में रामलला की ओर से उनके निकटमित्र त्रिलोकी नाथ पांडेय ने अपील दाखिल की थी। इन लोगों के साथ त्रिलोकीनाथ पांडेय भी रामलला के दर्शन करेंगे।

रामलला के वकीलों को सुप्रीम कोर्ट से मिल गई फैसले की सत्यापित प्रति
भक्ति वर्धन बताते हैं कि रामलला की ओर से फैसले की सत्यापित प्रति के लिए आवेदन किया गया था और मंगलवार को कोर्ट से उन्हें फैसले की सत्यापित प्रति मिल गई है। हालांकि अभी कोर्ट से रामलला के हक में डिक्री प्राप्त नहीं हुई है। डिक्री मिलने में वक्त लगता है। हाईकोर्ट से भी बहुत दिनों बाद डिक्री मिली थी। दीवानी मुकदमों में कोर्ट के फैसले के बाद कोर्ट से विधिवत डिक्री जारी होती है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    यूपीपीसीएल में 6 अधिशासी अभियंताओं को मिली पदोन्नति, मुख्यालय और ट्रांसमिशन सेक्टर में नई तैनाती

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने 22 जून 2026 को जारी अलग-अलग कार्यालय ज्ञापों के माध्यम से विद्युत एवं यांत्रिकी संवर्ग के छह अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights