PoK में फिर कहर बनकर टूटा भारत, दर्जनों आतंकी ढेर, कैंप बने निशाना

भारतीय सेना के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक इरादों पर करारा हमला किया है. लंबे समय से बॉर्डर के पार घुसपैठ करने के लिए बैठे आतंकियों को इस बात का इरादा नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है. रविवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी कैंपों को निशाना बनाया, इस दौरान कई पाकिस्तान सेना के जवान भी मारे गए. भारतीय रणबांकुरों के इस एक्शन से पाकिस्तान फिर बौखलाया है और इनको गलत रिपोर्ट्स बता रहा है.

पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से लगातार बॉर्डर पर गोलीबारी कर रहा था, तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान गोलीबारी में भारत के दो जवान शहीद हो गए थे. इसी के बाद अब भारतीय सेना ने बदला लिया और पाकिस्तान के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया. भारत की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के जवान भी मारे गए.

भारत की इस कार्रवाई में करीब 3 लश्कर-ए-तैयबा के कैंप तबाह हुए हैं, साथ ही पाकिस्तानी सेना की पोस्ट को भी नुकसान पहुंचा है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारतीय जवाब में पाकिस्तान के 5 जवान मारे गए हैं. वहीं, दर्जनों की संख्या में आतंकी भी मारे गए हैं. भारतीय सेना की तरफ से इस ऑपरेशन में आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया गया.

भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बताया कि रविवार को पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में युद्ध विराम का उल्लंघन करने के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें कई आतंकियों को मार गिराया गया.

रविवार को बिपिन रावत ने मीडिया से कहा, “अधिक संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है, जिसके बारे में हम बाद में सूचित करेंगे. हमारे पास हमले में कम से कम तीन आतंकवादी शिविरों के तबाह किए जाने की पक्की सूचना है. इस हमले में चौथे शिविर को भी नुकसान पहुंचा है.”

भारत की ओर से पाकिस्तानी आतंकियों पर निशाना बनाए जाने पर पाकिस्तानी सेना घबरा गई है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर लगातार भारत विरोधी ट्वीट कर रहे हैं और सफाई देने में जुटे हैं.

ट्विटर के जरिए उन्होंने लिखा कि भारत जिन आतंकी कैंपों को नष्ट करने का दावा कर रहा है, वह गलत है. आसिफ गफूर ने लिखा है कि उस स्थान पर किसी तरह के कैंप मौजूद नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने भारतीय गोलीबारी में मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों की जानकारी भी दी.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights