अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की पर लगाए बैन, कहा- उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर-पूर्वी सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई के विरोध में तुर्की अधिकारियों के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि यदि तुर्की तबाही की राह पर बढ़ता चला गया तो हम उसकी अर्थव्यवस्था को तेजी से बरबाद करने को तैयार है. साथ ही कहा स्टील पर शुल्क बढ़ाते हुए अमेरिका ने 100 अरब डॉलर के व्यापार सौदे पर बातचीत भी बंद कर दी है. ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के साथ ही प्रशासन को तुर्की पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार दिया. बता दें कि तुर्की के रक्षा मंत्री हुलसी अकार, आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू और ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज़ को अपनी प्रतिबंध सूची में पहले ही डाल चुका है. वहीं ट्रंप ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी को भेजे एक पत्र में तुर्की मामले को एक राष्ट्रीय आपदा बताया है.

अमेरिका के सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद अंकारा ने बुधवार को सीमा पर कुर्द लड़ाकों पर हमला किया था. अमेरिका के इस कदम की रिपब्लिक पार्टी ने निंदा की थी और कुछ ने इसे कुर्द के प्रति ‘विश्वासघात’ बताया था. ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘यह कार्यकारी आदेश मानवाधिकार के गंभीर हनन, संघर्ष विराम को बाधित करने, विस्थापित लोगों को घर लौटने से रोकने, शरणार्थियों को जबरन वापस उनके देश भेजने या सीरिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पहुंचाने वालों के खिलाफ अमेरिका को कड़े प्रतिबंध लगाने का अधिकार देगा.’ उन्होंने कहा कि तुर्की की सैन्य कार्रवाई आम नागरिकों को खतरे में डाल रही है और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता को खतरा पहुंचा रही है.

उन्होंने कहा कि वह तुर्की के अपने समकक्ष को यह पूरी तरह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी कार्रवाई एक मानवीय संकट पैदा कर रही है और युद्ध अपराध जैसे हालात पैदा कर रही है. राष्ट्रपति ने कहा, ‘अगर तुर्की के नेताओं ने खतरनाक और विनाशकारी मार्ग पर चलना जारी रखा, तो मैं उसकी अर्थव्यवस्था को तेजी से बरबाद करने को पूरी तरह तैयार हूं.’ उन्होंने बताया कि आदेश के तहत कई तरह की पाबंदियां लगाई जा सकती हैं जैसे आर्थिक पाबंदी, सम्पति की खरीद-ब्रिक्री पर रोक, अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध आदि. इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि अमेरिका तुर्की से 100 अरब डॉलर के व्यापार सौद पर बातचीत भी तत्काल बंद कर देगा. स्टील पर शुल्क भी 50 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा.

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, ‘जैसा कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है, उत्तर-पूर्वी सीरिया में तुर्की की कार्रवाई डी-आईएसआईएस (आईएसआईएस को मात देने) के अभियान को नुकसान पहुंचा रही है, आम लोगों की जान को खतरे में डाल रही है और क्षेत्र में सुरक्षा को खतरा पहुंचा रही है.’ उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तुर्की अपना अभियान जारी रखता है, तो यह संभावित विनाशकारी परिणामों के साथ एक बड़े और कठिन मानवीय संकट को जन्म देगा. पोम्पिओ ने तुर्की से उत्तर-पूर्वी सीरिया में अपनी एकतरफा कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की. साथ ही सुरक्षा के बारे में अमेरिका के साथ बातचीत वापस शुरू करने को कहा. उल्लेखनीय है कि तुर्की कुर्द लड़ाकों की अगुवाई वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलों (एसडीएफ) को निशाना बना रहा है जो इस्लामिक स्टेट समूह को हराने के पांच साल के अभियान में अमेरिका का प्रमुख सहयोगी रहा है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई की बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर में सहायक लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

    गाजीपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर जिले में विद्युत विभाग में तैनात एक सहायक लाइनमैन (निविदाकर्मी) को 15 हजार रुपये की…

    ⚡ विद्युत विभाग में अवैध लाइन शिफ्टिंग का खेल बेनकाब- जेई और टीजी-2 निलंबित, तीन संविदाकर्मी बर्खास्त

    मोतीराम अड्डा उपकेंद्र में भ्रष्टाचार पर गिरी गाज मगर सवाल कायम — क्या बड़े अफसर को बचा लिया गया? चौरी-चौरा/मोतीराम अड्डा | उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में लंबे समय से…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights