पीएमसी घोटाला बना जानलेवा: तीन ग्राहकों की मौत, दो को दिल का दौरा, एक ने की खुदकुशी

घोटाले में फंसे पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पीएमसी) के ग्राहकों को अपनी मेहनत की कमाई डूबने का डर सताने लगा है। इस सदमे में 24 घंटे के अंदर दो ग्राहकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जबकि एक ने आत्महत्या कर ली।

दिल के दौरे का शिकार हुए संजय गुलाटी (51) के परिवार के 90 लाख रुपये बैंक में जमा थे, जबकि खुदकुशी करने वाली निवेदिता बिजलानी (39) पेशे से डॉक्टर थीं। एक अन्य व्यक्ति फत्तोमल पंजाबी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

ओशिवारा निवासी संजय गुलाटी ने सोमवार को 80 साल के पिता सीएल गुलाटी के साथ कोर्ट के बाहर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। सीएल गुलाटी ने बताया कि, भारी तनाव में चल रहे संजय को सोमवार रात डिनर के बाद दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। हलांकि सोमवार को ही आरबीआई ने पैसा निकालने की सीमा बढ़ाकर 40 हजार रुपये की थी। पीएमसी के ग्राहकों में फिल्म अभिनेत्री सुधा चंद्रन भी हैं, जो प्रदर्शनकारियों के बीच गाढ़ी कमाई डूबने का हल रो-रोकर बयां कर रही थीं।

गुलाटी जेट एयरवेज के कर्मचारी थे, मगर अप्रैल में उनकी नौकरी चली गई थी। वह बैंक में जमा धन से पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे थे। तभी पीएमसी बैंक घोटाले के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहकों के खातों के लेनदेन पर रोक का फरमान आ गया। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई। उनका बेटा बीमार चल रहा था, जिसके इलाज के लिए उन्हें धन की सख्त आवश्यकता थी। वह पूरे मामले में बुरी तरह परेशान थे।

फत्तोमल मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बैंक जाने के लिए घर से निकले थे। हार्ट अटैक आने पर जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तबतक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। वह भी कुछ दिनों से बैंक के विरुद्ध हो रहे प्रदर्शनों में भी जा रहे थे। उनके परिचितों ने मीडिया को बताया कि बैंक से धन निकलने की रोक के कारण उन्हें कारोबार में मुश्किलें आ रही थी। आरबीआई ने फिलहाल ग्राहकों के लिए खाते से रकम निकलने की सीमा 25 हजार रुपये से बढ़ा कर 40 हजार रुपये कर दी है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर जेई फंसाओ, वीडियो बनाओ, फिर करो ब्लैकमेल! आखिरकार मसौली पुलिस के हत्थे चढ़ा कथित गैंग बिजली विभाग के ईमानदार अभियंताओं को बदनाम करने का कथित ‘ब्लैकमेलर’ वर्षों…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights