छात्र की आत्महत्या के बाद एएमयू में बवाल, एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव के बाद तनाव, फोर्स तैनात

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुमताज हॉस्टल में मंगलवार देर शाम एमएसडब्लू उत्तीर्ण छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद कैंपस का माहौल गरमा गया। वीसी के न पहुंचने और पुलिस के देरी से आने से खफा छात्रों ने मौके पर पहुंचे एसपी सिटी से नोकझोंक करते हुए उनकी गाड़ी को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह एसपी सिटी वहां से बाहर निकले। इसके बाद काफी संख्या में एकत्रित छात्रों ने वीसी लॉज का घेराव कर लिया और हंगामा करने लगे। एहतियातन वीसी लॉज पर पहुंचे पुलिस बल को भी छात्रों ने नोक-झोंक करते हुए कैंपस से बाहर दौड़ा दिया गया।

देर रात छात्र बाब-ए-सैयद को बंद कर गेट के अंदर नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि पुलिस, प्रशासन व आरएएफ की टीम कैंपस के बाहर डेरा जमाए हालात पर नजर बनाए हुए थी। वहीं मृत छात्र के शव को जेएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव रखवा दिया गया है। कुछ छात्र वहां भी पहुंच गए हैं।

मूल रूप से पीलीभीत के मोहल्ला पहाड़िया (पुलियावाली मस्जिद के नजदीक) निवासी मो. अनस शम्सी एएमयू से मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्लू) कर चुका था और अब पीएचडी की तैयारी कर रहा था। वह एएमयू के आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 22 में रहता था। मंगलवार रात करीब 8 बजे उसका शव कमरे में फंदा पर लटका मिला। इसकी सूचना कैंपस में तेजी से फैल गई। सूचना के बाद हॉल के प्रवोस्ट डॉ. सलमान पहुंच गए।

एएमयू अधिकारियों और पुलिस के विलंब से पहुंचने, वीसी के मौके पर न आने और काफी समय तक शव फंदे पर लटके रहने के कारण छात्रों का गुस्सा भड़क गया। रात्रि दस-साढ़े दस बजे के करीब शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभिषेक से देरी शव उतारे जाने को लेकर छात्रों की बहस हो रही थी। तभी कुछ छात्रों ने उनकी गाड़ी पर पीछे से पथराव कर दिया। इससे वहां हंगामे हालात पैदा होने लगे तो एसपी सिटी वहां से निकल कर बाबे सैयद आ गए। इसके बाद गुस्साएं छात्रों ने वीसी लॉज पर पहुंचकर घेराव करते हुए वहां हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी।

उधर शव को जेएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है। वहां भी काफी संख्या में छात्र पहुंच गए हैं। माहौल को तनावपूर्ण होता देख और वीसी लॉज पर हंगामे की आशंका पर एसपी सिटी काफी संख्या में पुलिस बल के साथ दुबारा से वीसी लॉज पहुंचे तो छात्रों ने वहां से भी पुलिस को नारेबाजी कर बाहर जाने को कहा।

इस दौरान फिर काफी बहस हुई और पुलिस बल हालात को देखते हुए बाहर आ गया। देर रात एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी अभिषेक, एडीएम सिटी राकेश मालपानी सहित पुलिस प्रशासन, आरएएफ के तमाम अधिकारी व पुलिस बल एएमयू के बाहर डेरा जमा हुए थे, जबकि छात्र अंदर हंगामा कर रहे थे।

कैंपस के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लोग तरह-तरह के चर्चे कर रहे हैं। इस घटना को लेकर एएमयू प्रवक्ता प्रो.साफे किदवई का कहना है कि पूर्व छात्र ने सुसाइड किया है, उसके कारणों की जांच की जा रही है। परिवार को सूचना दे दी गई है। कारण स्पष्ट नहीं है। कैंपस के माहौल को सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हटा तार, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज गोंडा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights