भारतीय बल्लेबाजों ही नहीं बल्कि गेंदबाजों ने भी हमें चारों खाने चित किया: रबाडा

रबाडा ने कहा कि उनकी टीम शनिवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला का अच्छा अंत करने की कोशिश करेगी।.

रांची। भारत के हाथों पहले दो टेस्ट मैचों में करारी शिकस्त झेलने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को लगता है कि क्या उनकी टीम को इससे अधिक दबाव में रखा जा सकता है। भारतीय शीर्ष क्रम ने शानदार प्रदर्शन करके विशाखापत्तनम और पुणे में खेले गये टेस्ट मैचों में विशाल स्कोर खड़ा किया था।

रबाडा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें बहुत अधिक दबाव में रखा गया। मैं नहीं जानता कि हमें इससे अधिक दबाव में रखा जा सकता है।’’ इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि केवल भारतीय बल्लेबाजों ही नहीं बल्कि गेंदबाजों ने भी उन्हें चारों खाने चित करने में कसर नहीं छोड़ी।

रबाडा ने कहा, ‘‘उन्होंने गेंद रिवर्स करायी और एक समूह के तौर पर उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उनके पूरे आक्रमण ने हम पर दबाव बनाया। उनके स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की और जब गेंद रिवर्स स्विंग ले रही थी तो उनके तेज गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाया। हम वास्तव में गेंद को रिवर्स नहीं करा पाये और यह हमारा मुख्य अस्त्र है।’’

रबाडा ने उम्मीद जतायी कि यह दौर जल्द ही निकल जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हारना कभी अच्छा नहीं लगता विशेषकर जिस तरह से अभी हमने मैच गंवाये लेकिन हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। हमारी टीम नयी और युवा है इसलिए बेहतर यही है कि हम इस पर ध्यान दें कि हम कहां सुधार कर सकते हैं और अपने मजबूत पक्षों को याद रखें और उनके दम पर आगे बढ़ें।’’ रबाडा ने कहा कि उनकी टीम शनिवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला का अच्छा अंत करने की कोशिश करेगी।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ SMART METER संकट के बीच आज बड़ी परीक्षा — रजत जुनेजा के हाथ में बिजली व्यवस्था की कमान

    लखनऊ/प्रदेश विशेष | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था इस समय जनआक्रोश के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। स्मार्ट मीटर योजना, जिसे पारदर्शिता और सटीक बिलिंग का…

    160 स्कूलों में मौत के साए तले पढ़ाई, विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

    1.35 करोड़ खर्च के बावजूद नहीं हटीं हाईटेंशन लाइनें, समयसीमा खत्म—बिजली विभाग कटघरे में बहराइच जिले में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। जिले के…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights