हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही सुनवाई के दौरान विभाग की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठे, जिसके बाद MVVNL के प्रबंध निदेशक (MD) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होना पड़ा। सुनवाई के दौरान विभाग को तीखी नाराजगी और फटकार का सामना करना पड़ा।

मामला WRIT-A No. 3843/2026, सुनील कुमार बनाम यूपीपीसीएल से जुड़ा है। कोर्ट में विभाग की ओर से दावा किया गया कि कर्मचारी के खिलाफ चार्जशीट 24 अप्रैल 2026 को तैयार कर ली गई थी। लेकिन कर्मचारी पक्ष ने इस दावे को चुनौती देते हुए कहा कि चार्जशीट वास्तव में 11 मई 2026 को ई-मेल के जरिए भेजी गई और उसकी हार्ड कॉपी कोर्ट में दी गई।

यहीं से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। कोर्ट ने पूछा कि अगर चार्जशीट पहले तैयार थी तो उसे समय पर कर्मचारी को क्यों नहीं दिया गया? इस विरोधाभास पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और विभागीय प्रक्रिया पर गंभीर नाराजगी जताई।

एमडी से जवाब तलब, अधिकारियों की जवाबदेही तय

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने यूपीपीसीएल के एमडी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश कराया। साथ ही संबंधित जिम्मेदार अधिकारी रिकॉर्ड के साथ कोर्ट में उपस्थित हुए। कोर्ट ने साफ कर दिया कि विभागीय मामलों में लापरवाही और मनमानी अब नहीं चलेगी।

हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 14 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे तय करते हुए आदेश दिया कि जिम्मेदार अधिकारी रिकॉर्ड के साथ दोबारा उपस्थित रहें और एमडी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ें।

कर्मचारियों में चर्चा तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विभागीय कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग में लंबे समय से नियमों की अनदेखी, दबाव और मनमानी कार्रवाई के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब मामला सीधे हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है।

बड़े सवाल

  • क्या यूपीपीसीएल में विभागीय कार्रवाई नियमों के तहत हो रही है?
  • चार्जशीट समय पर कर्मचारी को क्यों नहीं दी गई?
  • आखिर कोर्ट को एमडी तक को तलब कर फटकार क्यों लगानी पड़ी?
  • क्या विभाग में जवाबदेही खत्म हो चुकी है?

अब 14 मई की अगली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। अगर विभाग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो मामला और गंभीर हो सकता है।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

हाईकोर्ट का बड़ा झटका: ठेका कर्मचारियों के मामले में विभाग की दलीलों पर नहीं लगी मुहर

सेवा प्रदाता की आड़ में कर्मचारियों का शोषण नहीं चलेगा लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यूपीपीसीएल और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को बड़ा झटका देते हुए साफ संकेत…

हमीरपुर में बिजली विभाग का अजब कारनामा: बिना कनेक्शन के पंचायत भवन पर 60 हजार का बिल

बिना तार, बिना बिजली… फिर भी 60 हजार का बिल! हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मौदहा विकासखंड के बुढ़ई ग्राम…

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights