गंजडुंडवारा में 8 लाख की बिजली केबल चोरी! ठेकेदार हक्का-बक्का, लोगों में दहशत

कासगंज। गंजडुंडवारा कस्बे में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। सहावर रोड पर गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने 270 मीटर लंबी कीमती बिजली केबल गायब कर दी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

ठेकेदार को भारी झटका

फिरोजाबाद निवासी दीपक कुमार बालाजी कॉन्ट्रेक्टर बिजली केबल बिछाने का कार्य कर रहे थे। गुरुवार रात उन्होंने सहावर रोड स्थित टॉप इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के पास केबल का बंडल सुरक्षित रखा था। लेकिन शुक्रवार सुबह जब मौके पर पहुंचे तो बंडल गायब मिला।

पुलिस की जांच, CCTV फुटेज खंगाले

सूचना मिलते ही कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

कस्बे में चोरों का खौफ

पिछले कुछ दिनों से कस्बे में चोरों के सक्रिय होने की अफवाहें फैल रही थीं। अब इस चोरी की वारदात ने इन आशंकाओं को सच साबित कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात की गश्त न के बराबर होने से चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं

जनता की मांग: गश्त बढ़े, सुरक्षा बहाल हो

लोगों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त को सख्ती और नियमितता से कराने की मांग की है। क्षेत्रवासी कहते हैं कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग रात भर जागने पर मजबूर हैं।

यदि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो यह वारदात पूरे कस्बे में कानून-व्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा कर सकती है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights