बिजली विभाग के ‘शटडाउन झूठ’ ने ले ली जान, सिस्टम बना गुनहगार! – प्रतापगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही से संविदाकर्मी की मौत

प्रतापगढ़ में संविदाकर्मी की करंट से मौत पर बड़ी कार्रवाई…लापरवाही बनी जानलेवा, एसडीओ और जेई पर गिरी गाज

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में लापरवाही की कीमत एक संविदाकर्मी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के बासूपुर गांव में मंगलवार को ढिंढुई विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी राजीव कुमार गुप्ता (निवासी – सैफाबाद) की एचटी लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने बिजली विभाग पर सीधे-सीधे शटडाउन के बावजूद बिजली चालू कर देने का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने शव के साथ घर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी ट्रांसमिशन जोन के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए ढिंढुई उपकेंद्र के एसडीओ सृजन कुमार और जेई शंभू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही पूरे मामले की जांच का जिम्मा प्रतापगढ़ सदर के एक्सईएन को सौंपा गया है, जिन्हें 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

🔥 तीखे सवाल

  • शटडाउन के बावजूद कैसे बहाल हुई बिजली आपूर्ति?

  • क्या संविदाकर्मियों की सुरक्षा महज एक औपचारिकता बनकर रह गई है?

  • लापरवाही के लिए सिर्फ निलंबन ही काफी है?

यूपीपीसीएल में सिस्टम फेल या जिम्मेदार बेलगाम?

प्रतापगढ़ की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संविदाकर्मियों की जान बिजली विभाग के लिए सस्ती मजदूरी से ज्यादा कुछ नहीं। विभाग के बड़े अफसरों के कार्यक्रम में एक बल्ब गुल हो तो पांच अफसर सस्पेंड – लेकिन ज़मीन पर जान चली जाए तो सिर्फ एक “नोटिस” और “निलंबन”?

अब वक्त है कि यूपीपीसीएल को जवाबदेह बनाया जाए।

🖋️ रिपोर्ट: यूपीपीसीएल मीडिया न्यूज
#UPPCL #बिजलीविभाग #संविदाकर्मीमौत #लापरवाही #प्रतापगढ़

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights