हाईटेंशन विद्युत लाइन पर करंट की चपेट में आने से एक और लाइनमैन की मौत

ललितपुर। मंगलवार की रात बालाबेहट फीडर में पेट्रोलपंप के पास 11 केवी विधुत लाइन पर काम करते समय लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से उसकी दुःखद मौत हो गयी। मौत के बाद लापरवाही ही सामने आ रही कि विधुत पोल पर काम करते समय लाइनमैन को शटडाउन लेना था, अगर लाइनमैन ने शटडाउन लिया तो फिर गलती कहां हुयी यह भी बड़ा जांच का विषय है।

थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम मुडारी निवासी राकेश विश्वकर्मा विधुत विभाग में संविदा निविदा कर्मचारी है और पाली बिजली घर से संचालित बालाबेहट फीडर पर बतौर लाइनमैन तैनात है। मंगलवार की रात्रि बालाबेहट फीडर की 11 केवी लाइन को सुधारते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस कर पोल से नीचे जा गिरा। जिसे बड़ी नाजुक स्थिति में एम्बुलेंस से बिरधा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मुताबिक मृतक लाइनमैन राकेश विश्वकर्मा बीते करीब दस वर्षों से बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है, घर में बड़ा होने के चलते राकेश के कंधों पर पिता के इलाज से लेकर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी थी। अचानक मंगलवार की रात्रि घर में ऐसी अमंगल खबर आयी कि परिवार में मातम मच गया। बुधवार को मृतक का शव जब आपने घर पहुंचा तो परिवार में मातम मच गया। मृतक की मां एवं पत्नी का रो रो कर बड़ा बुरा हाल था लोग किसी तरह उन्हें समझाने में लगे थे। मृतक लाइनमैन के साथियों ने बताया कि राकेश बड़ा ही मिलनसार व कुशल लाइनमैन था। मृतक के शादीशुदा है एवं उसके दो नाबालिग पुत्र है साथ वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की माली हालत देख ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को बड़ी आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।

सविदा लाइनमैन के कंधों पर बढ़ गया बोझ
बिजली घर से कुछ संविदाकर्मियों की छुट्टी कर दी गयी है, जिसके चलते काम कर रहे लाइनमैन के कंधों पर बड़ा बोझ बढ़ गया। समय कोई भी है सूचना मिलते ही लाइनमैन अपने कदम बढ़ाकर कार्य में जुट जाते है। ऐसे ही कुछ कर्मचारी दुखी मन और दबी जुबान से बताते है कि ग्रामीण क्षेत्र के एक फीडर पर केवल एक ही लाइनमैन अपनी ड्यूटी कर रहा है, जिससे समस्या और बड़ी हो जाती है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights