करहल खण्ड, मैनपुरी के अधिशासी अभियंता व मैनपुरी के अधीक्षण अभियंता का वेतन पर उपभोक्ता फोरम ने लगाई रोक, दिया रिकवरी का आदेश

मैनपुरी। राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशों की अवहेलना करना विद्युत निगम के अधिकारियों को महंगा पड़ गया है। जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने एक पीड़ित महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता तृतीय का अगले आदेशों तक वेतन रोकने का आदेश दिया है। इसके साथ ही 1.16 लाख रुपये की वसूली के लिए आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) भी जारी की गई है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख तय की गई है।

मामला बरनाहल क्षेत्र के गांव गढ़िया भदौल की निवासी मुन्नीदेवी से जुड़ा है। उनकी बेटी सोनी 25 मार्च 2018 को दूध लेने गांव के बाहर डेयरी पर गई थी, तभी बिजली के टूटे तार से करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मुन्नीदेवी ने अधीक्षण अभियंता सहित अधिशासी अभियंता तृतीय के खिलाफ जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में याचिका दायर की थी। जिला आयोग के तत्कालीन चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ, सदस्य नीतिका दास और देवेंद्र गुप्ता ने 2 मई 2022 को विद्युत निगम को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद बिजली विभाग ने राज्य आयोग में अपील की थी। राज्य आयोग के आदेश पर 5 लाख रुपये का भुगतान तो पीड़िता को कर दिया गया, लेकिन 20 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इस धनराशि पर 6 प्रतिशत ब्याज अदा करने का भी आदेश दिया गया था।

बकाया भुगतान न होने पर दोबारा पहुंची पीड़िता आयोग
मुन्नीदेवी ने बताया कि राज्य आयोग के आदेश के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा तय धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है और वह विभाग के चक्कर लगाकर परेशान हो चुकी हैं। बची हुई 20 हजार रुपये की धनराशि और उस पर ब्याज का भुगतान कराने के लिए उन्होंने दोबारा जिला उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर की।

नोटिस के बाद भी पक्ष रखने नहीं पहुंचे अफसर
इस याचिका पर जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनवाई की। आयोग ने पाया कि नोटिस भेजने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने न तो जिला आयोग में अपना पक्ष रखा और न ही बकाया धनराशि का भुगतान किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, सदस्य नीतिका दास और नंद कुमार ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता तृतीय का वेतन रोकने और 1.16 लाख रुपये की आरसी जारी करने का आदेश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights