रात होते ही डूब जाता है जैदपुर! आखिर कब बहाल होगी रोशनी?

बाराबंकी जिले में मानसून की शुरुआत ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है।

बाराबंकी जिले में मानसून की शुरुआत ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। हल्की बारिश और सामान्य तेज हवा ने ही जिले के जैदपुर विद्युत उपखंड केंद्र के अंतर्गत आने वाली रानीगंज लाइन की स्थिति को उजागर कर दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही और लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, बीती रात रानीगंज लाइन पर रात 11 बजे बिजली सप्लाई अचानक ठप हो गई, जो अगले 10 घंटे तक बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे। बरसात के इस मौसम में बिजली की अनुपलब्धता ने उपभोक्ताओं की परेशानी को और बढ़ा दिया। सबसे अधिक समस्या छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हुई, जो उमस भरी गर्मी में रातभर तड़पते रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि जैदपुर विद्युत उपखंड की यह रूटीन बन गई है। हल्की हवा या बूंदाबांदी भी हो जाए तो रात्रि में लाइन फाल्ट हो जाता है और फिर घंटों तक बिजली नहीं आती। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे रात्रि में पावर हाउस पर कॉल करते हैं, तो वहां से सिर्फ यही जवाब मिलता है कि “लाइन ब्रेकडाउन है, अब सुबह ही ठीक होगी।” इस तरह की गैरजिम्मेदाराना जवाबदेही ने जनता का आक्रोश और भी बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि जैदपुर उपखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं। फोन करने पर कई बार तो कर्मचारी फोन ही नहीं उठाते और अगर उठा भी लिया तो बारिश या हवा का हवाला देकर फोन काट दिया जाता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि गर्मी के दिनों में मेंटेनेंस के नाम पर कई-कई घंटे बिजली काटी गई, लेकिन वास्तविकता में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। यही वजह है कि बारिश की हल्की बूंदें भी लाइन फाल्ट का कारण बन रही हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि मेंटेनेंस सही तरीके से किया गया होता, तो इतनी मामूली बारिश और हवा में लाइन ट्रिप नहीं होती। तार टूटना, इंसुलेशन फटना और बार-बार फाल्ट आना यह दर्शाता है कि पूरे विद्युत तंत्र की हालत खस्ताहाल है। अधिकारी सिर्फ मौखिक दावे करते हैं, लेकिन ज़मीनी सच्चाई कुछ और ही बयां करती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि विद्युत विभाग की इस लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, पावर हाउस में रात्रिकालीन व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित समाधान संभव हो सके। नहीं तो आने वाले दिनों में जनाक्रोश और भी उग्र हो सकता है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights