🏠 होम 📰 बड़ी खबर 📰 देश 📰 अपराध रिपोर्ट्स 📰 पावर कारपोरेशन 📰 पीवीवीएनएल 📰 केस्को 📰 एमवीवीएनएल 📰 डीवीवीएनएल 📰 पीयूवीवीएनएल ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
बड़ी खबर केस्को

आईएएस नेहा जैन बनीं कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) की प्रबंध निदेशिका

खबर सुनें

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत आने वाली विद्युत वितरण कंपनी कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) को नया नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती नेहा जैन को केस्को का प्रबंध निदेशिका (एमडी) नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहा जैन उत्तर प्रदेश कैडर की तेज-तर्रार और तकनीकी पृष्ठभूमि वाली अधिकारी हैं। वह वर्तमान में राज्य सरकार में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ UPDESCO की की प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

नेहा जैन का प्रशासनिक अनुभव विविध क्षेत्रों में रहा है, जिसमें औद्योगिक विकास, ग्रामीण विकास, राजस्व प्रशासन और ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने पूर्व में फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) तथा लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

ऊर्जा क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड राज्य में विद्युत वितरण एवं प्रबंधन की प्रमुख संस्था है, जिसके अंतर्गत केस्को जैसे डिस्कॉम शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का संचालन करते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदुः - 2014 बैच की आईएएस अधिकारी - तकनीकी (कंप्यूटर साइंस) पृष्ठभूमि - आईटी, औद्योगिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में अनुभव - अब केस्को की कमान, शहरी बिजली व्यवस्था पर फोकस

विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्ट मीटरिंग, बिलिंग पारदर्शिता और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार जैसे मुद्दों पर उनकी नियुक्ति से नई गति मिलने की उम्मीद है।

यूपीपीसीएल मीडिया का मानना है कि केस्को में नेतृत्व परिवर्तन को राज्य की ऊर्जा व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। नई एमडी के रूप में नेहा जैन से तकनीकी नवाचार और उपभोक्ता-केंद्रित सुधारों की अपेक्षा की जा रही है।

खबर से आगे, जवाब तक

यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

3 May, 06:16 pm

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत आने वाली विद्युत वितरण कंपनी कानपुर इलेक्ट्रिसिटी...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

बिजली शिकायत