🏠 होम 📰 बड़ी खबर 📰 देश 📰 अपराध रिपोर्ट्स 📰 पावर कारपोरेशन 📰 पीवीवीएनएल 📰 केस्को 📰 एमवीवीएनएल 📰 डीवीवीएनएल 📰 पीयूवीवीएनएल ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
फीचर्ड बड़ी खबर पीवीवीएनएल

मुबारिकपुर में 6 फीट ऊपर झूल: रहे बिजली के तार, विभाग की नींद कब टूटेगी?

खबर सुनें

ककरई (अनूपशहर), बुलंदशहर।
मुबारिकपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। 26 जुलाई को हुए हादसे के 20 दिन बाद भी बिजली के तार जमीन से महज करीब छह फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के सिर के बेहद करीब से गुजर रहे इन तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

दरअसल, 26 जुलाई को रोड़ी-बजरी से भरा दस टायरा ट्रक पलटने से गांव की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। हादसे में 100 केवी और 25 केवी क्षमता के दो ट्रांसफार्मर तथा छह विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। करीब 36 घंटे की मशक्कत के बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी, लेकिन तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करने का काम अब तक अधूरा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर बिजली के तार अभी भी जमीन से केवल छह फीट ऊपर झूल रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ तारों को शीशम के पेड़ों के बीच से निकाला गया है, जिससे सड़क से गुजरने वाले साइकिल और मोटरसाइकिल सवारों के लिए खतरा और बढ़ गया है।

बिजली बहाल, सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे!

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने आपूर्ति शुरू करने की जल्दबाजी तो दिखाई, लेकिन तारों को स्थायी रूप से सुरक्षित करने की सुध नहीं ली। सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही विभाग की आंख खुलेगी?

मुन्ना सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जैकी सिंह, विक्रम सिंह, जयवीर सिंह, श्योदान सिंह, रामबाबू सिंह और परमिन्द सिंह समेत ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि झूलते तारों को तत्काल पोल पर सही ऊंचाई पर खिंचवाकर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

JE बोले—जानकारी नहीं थी

मामले में विद्युत विभाग के अवर अभियंता अरविंद पटेल ने बताया कि तारों के इस तरह झूलने की स्थिति उनके संज्ञान में नहीं थी। उन्होंने समस्या को जल्द दूर कराने तथा तारों को व्यवस्थित तरीके से पोल पर खिंचवाकर सुरक्षित करने का आश्वासन दिया है।

UPPCL MEDIA का सवाल:
जब हादसे के बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी, तो 20 दिन बाद भी खतरनाक स्थिति में झूल रहे तारों को सुरक्षित क्यों नहीं किया गया? क्या विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?

खबर से आगे, जवाब तक

यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

19 Aug, 07:54 am

ककरई (अनूपशहर), बुलंदशहर। मुबारिकपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

बिजली शिकायत