विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ 9 जुलाई की हड़ताल से रहेगा अलग

बिजली कर्मचारियों की 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से उत्तर प्रदेश के विद्युत संविदा कर्मचारी अलग रहेंगे। यह निर्णय विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की बैठक में लिया गया। बैठक में महासंघ से जुड़े विभिन्न घटक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से यह अहम फैसला लिया गया। इस बैठक का आयोजन लखनऊ के नरही स्थित हमबरा अपार्टमेंट में किया गया था।

इस बैठक में शामिल प्रमुख संगठनों में विद्युत संविदा मज़दूर संगठन उत्तर प्रदेश, विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश, केस्को संविदा कर्मचारी संगठन, संविदा सेवा समिति, विद्युत संविदा कर्मचारी सेवा संघ और दैनिक वेतन विद्युत कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी संगठनों ने एक साथ निर्णय लिया कि वे 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हिस्सा नहीं बनेंगे।

महासंघ के मीडिया प्रभारी विमल चंद्र पांडे ने बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में बिजली कर्मचारियों की ओर से घोषित हड़ताल से महासंघ के संविदा कर्मचारी अलग रहेंगे, लेकिन यदि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ होती है, तो महासंघ के घटक संगठन अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की राह पर उतर जाएंगे।
संविदा कर्मचारियों के हित में होगा काम

प्रांतीय प्रभारी पुनीत राय ने जानकारी देकर बताया कि बैठक में वरिष्ठ श्रमिक नेता एवं महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस राय को आंदोलन से संबंधित फैसले लेने और आंदोलन का संचालन करने का पूर्णाधिकार सर्वसम्मति से सौंपा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन संविदा कर्मचारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा, निजीकरण के विरुद्ध पूरी ताकत से आवाज उठाई जाएगी।

विद्युत संविदा कर्मचारियों के अधिकारों और रोजगार की सुरक्षा के लिए संगठन पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करेगा। यदि सरकार निजीकरण की दिशा में कोई ठोस कदम उठाती है, तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक सरकार अपनी नीति पर पुनर्विचार नहीं करती। इस बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी और प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights