नशे में धुत लाइनमैन को बिजली के खंभे पर आई नींद, साथियों ने उतारा

सुल्तानपुर के भदैंया में एक नशे में धुत लाइनमैन बिजली के खंभे पर ही सो गया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद मरम्मत कार्य चल रहा था। इस दौरान नशे में धुत लाइनमैन आशीष खंभे पर चढ़ा और वहीं सो गया। साथियों ने पेड़ पर चढ़कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी गई है और अवर अभियन्ता ने जांच का आश्वासन दिया है।

सुलतानपुर। हनुमानगंज मे बिजली बनाने खंभे पर चढा नशे मे धुत लाइनमैन खंभे पर ही सो गया। साथी लाइनमैन ने खंभे व पेड पर चढकर उसे किसी तरह नीचे उतारा। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। सोमवार की शाम आई तेज आंधी के कारण 11 हजार वोल्ट की केबल पेड़ की टहनी से टूट गई थी। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।

बिजली कटौती से दो पेट्रोल पंप, टाटा टावर और कई निजी नलकूप प्रभावित हुए हैं। शिकायत के बाद मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया गया। ठेकेदार द्वारा नई केबल जोड़ने का काम चल रहा था। इस दौरान एक विचित्र घटना सामने आई।

मरम्मत कार्य में लगे मजदूर आशीष ने शराब के नशे में खंभे पर चढ गया और काम करने की कोशिश की। वह बिजली के खंभे पर सुरक्षा बेल्ट बांधकर केबल जोड़ने चढ़ा, लेकिन नशे की हालत में वहीं पर खंभे के ऊपर ही सो गया।

नीचे खड़े लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागा। काफी जद्दोजहद के बाद अंत में उसका एक साथी खंभे पर तथा दूसरा बगल पेड पर चढ़कर उसे जगाने में सफल रहा और किसी तरह नीचे उतारा। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया।

हाईवे से गुजर रहे कोतवाली देहात के सिपाही ने इस घटना की सूचना विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता डी एन प्रसाद को दी। जेई ने पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights