बिजली बिल बकाया होने पर सपा कार्यालय का कटा कनेक्शन, टोरंट पावर ने किया कारवाई

आगरा में बिजली बिल जमा न करने पर टोरंट पॉवर ने जिला सपा कार्यालय की बिजली काट दी है। करीब 4 लाख रुपये का बिजली बिल बताया जा रहा है। इसमें से आधा बकाया साल 2010 से पहले का भी है।

यूपी के आगरा में बिजली बिल जमा न करने पर टोरंट पॉवर ने जिला सपा कार्यालय की बिजली काट दी है। करीब 4 लाख रुपये का इलेक्ट्रिसिटी बिल बताया जा रहा है। इसमें से आधा बकाया साल 2010 से पहले का भी है। पिछले चार दिन से सपा कार्यालय की बिजली गुल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा कार्यालय पर टोरंट पॉवर का 2 लाख रुपये बकाया है। जबकि टोरंट पावर आने से पहले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पर भी करीब 2 लाख बकाया था। इसे लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों ने सपा ऑफिस जाकर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद बिल जमा नहीं हो सका। सपाइयों ने अधिकारियों की बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद अब टोरंट पॉवर ने कारवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय आगरा पर लगा मीटर पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के नाम पर है।

बिजली कटने के बाद अब सपा कार्यालय में अंधेरा रह रहा है। दिन के समय कार्यकर्ता गर्मी में ही बैठक कर रहे हैं। न पंखा और न कूलर चल रहे हैं, भीषण गर्मी में कार्यकर्ता मीटिंग करने के लिए मजबूर हैं। वहीं, इस मामले में शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि बिल में कुछ गड़बड़ी के कारण बिल जमा नहीं हो पाया था। इसके ठीक होने के बाद बिल जमा किया जाएगा।

2010 से पहले का बिल भी शामिल

वहीं सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने सफाई देते हुए कहा है कि सपा के कार्यालय पर लगे बिजली कनेक्शन के बिल में कुछ कमियां थीं. इसलिए उसे सही करवाया गया. अब बिजली का बकाया बिल जमा करा दिया जाएगा. यह भी बताया जा रहा है कि बकाया बिल में से दो लाख रुपये का बिल साल 2010 से पहले का है. तब यह कनेक्शन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का था. प्रदेश में सपा की

महीनों से बिजली बिल जमा नहीं हुआ

साल 2012 से 2017 तक बिजली का बिल जमा ही नहीं किया गया था. टोरेंट कंपनी के आने के बाद कुछ बिल जमा हुए, लेकिन DVVNL का बकाया फिर भी जमा नहीं हुआ था. पिछले कुछ महीनों से टोरेंट का भी बिल जमा नहीं हुआ. टोरेंट के कर्मचारियों ने सपा नेताओं से संपर्क भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. ऐसे में चार दिन पहले बिजली का बकाया बिल होने पर ऑफिस का कनेक्शन काट दिया गया. बिल सपा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष के नाम से है.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights