4 साल की दबंगई भी नहीं टिक सका… बिजली निगम के अधिकारियों एवं सैरपुर प्रभारी निरीक्षक के सामने…

मध्यांचल डिस्कॉम अधीनस्थ जानकीपुरम जोन क्षेत्र बीकेटी डिवीजन अंतर्गत रामचंद्र मिशन पावर हाउस क्षेत्र के श्रीमती पुष्पा एवं श्रीमती कुसुम नामक उपभोक्ता अपने पारिवारिक सदस्य मथुरा यादव, जो की पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे हैं बीकेटी के… के दबंगई के आगे अभी तक नतमस्तक हुए बिजली निगम के अधिकारी गण… यहां तक विजिलेंस भी बकाया न देने के कारण संयोजन काटने की हिम्मत नहीं कर सके।

बताते चले कि उक्त उपभोक्ता द्वारा सन 2021 में अंतिम भुगतान किया गया था… उसके उपरांत जब भी कोई बिजली निगम से कोई अधिकारी/कर्मचारी जाता था… तो उसे गाली देकर भगा दिया जाता था… यहां तक उसके साथ मारपीट भी की जाती थी… जिसके कारण लगभग 4 साल से विभाग से एक भी रूपया की वसूली नहीं कर पाई… इन चार सालों में श्रीमती कुसुम नामक उपभोक्ता, जिनका संयोजन संख्या 5295670000 है, का ₹545380.00 रूपया व श्रीमती पुष्पा नामक उपभोक्ता, जिसका संयोजन संख्या 2917149524 है… का बकाया ₹234609.00 है. इन चार सालों में काफी प्रयास किया गया… नोटिस भी दिया गया, लेकिन उसके बाद भी पैसा जमा नहीं हो सका।

अभी 2 दिन पूर्व ही विजिलेंस टीम उक्त संयोजन को काटने पूर्व ब्लाक प्रमुख बीकेटी मथुरा यादव के आवास पर गई थी… जहां पर मथुरा यादव के दबंगई के आगे नतमस्तक होते हुए बिल जमा करने की नसीहत देते हुए वापस आ गई।

इस दौरान नए अधीक्षण अभियंता श्रीमती गीता आनंद के आगमन से उत्साहित होते हुए बीकेटी डिवीजन के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता एवं रामचंद्र मिशन पावर हाउस के अवर अभियंता सुबोध यादव एकजुट होकर सैरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार कोरी के सहयोग से दलबल के साथ आज पूर्व ब्लॉक प्रमुख मथुरा यादव के आवास पर छापा मारा… काफी निवेदन करने के बाद भी पैसा ना जमा करने की सूरत पर मीटर केबल रिमूव उखाड़ लिया गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान नए अधीक्षण अभियंता श्रीमती गीता आनंद, अधिशासी अभियंता बीकेटी पंकज गुप्ता, अवर अभियंता सुबोध यादव एवं सैरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक किसी भी दशा में पूर्व ब्लाक प्रमुख मथुरा यादव के दबाव में नहीं आए… यह अपने आप में सभी दबंग उपभोक्ताओं को संदेश देता है कि अब तक जो हुआ हुआ अब तो बिजली का बिल देना ही पड़ेगा… यूपीपीसीएल मीडिया उक्त सभी अधिकारियों को इस प्रकार के कार्रवाई के लिए तहे दिल से शुभकामनाएं देती है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights