मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को मिली नई प्रबन्ध निदेशिका, रिया केजरीवाल संभालेंगी कार्यभार

आखिरकार मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को व्हाट्सऐप प्रबन्ध निदेशक से छुटकारा मिल ही गया। डिस्कॉम को नई ऊर्जा के साथ 2017 बैच की आईएएस अधिकारी रिया केजरीवाल के रूप में नई प्रबंध निदेशका मिल गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें अपर आयुक्त, राज्य कर के पद से स्थानांतरित कर इस अहम जिम्मेदारी पर तैनात किया है।

इसके साथ ही, अब तक व्हाट्सऐप पर डिस्कॉम को चलाने वाले प्रबंध निदेशक भवानी सिंह को तबादला कर निदेशक के रूप में प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए की जिम्मेदारी दी गई है।शासन के इस निर्णय को निगम के सुचारू संचालन और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताते चले कि रिया केजरीवाल 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। 2017 में लखनऊ सीडीओ का पदभार संभाला था। विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए बेहतरीन कार्यक्षमता का परिचय दिया है। उनके नेतृत्व में विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

नई प्रबंध निदेशका के रूप में पदभार संभालने के बाद रिया केजरीवाल से यह उम्मीद की जा रही है कि वे डिस्कॉम की व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी बनाएंगी और विद्युत आपूर्ति में आ रही चुनौतियों को दूर करेंगी। साथ ही राज्य सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है, और ही इस दिशा में यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित सुधारों और योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में उनकी भूमिका अहम होगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights