उपखण्ड अधिकारी/अधीक्षण अभियन्ता मीटर ने दुकान में बने कार्यशाला में मीटरों में छेड़छाड़ करते रंगे हाथ पकड़ा… 41 बिजली मीटर मौके पर बरामद

सीतापुर। जिला में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बड़ी गड़बड़ी प्रकाश में आ रही है। इस सन्दर्भ में विद्युत विभाग ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पोलारिस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने दो प्राइवेट कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जॉच के दौरान पता चला है कि जिला में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किसी अन्य को… लेकिन कार्य कर रहा है कोई अन्य।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट मैनेजर अंकुर मिश्रा के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगाने का काम बीरू बिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। कंपनी ने यह काम जेपी इंटरप्राइजेज को सौंप दिया। जेपी इंटरप्राइजेज की ओर से आलोक श्रीवास्तव और संतोष राजपूत मीटर बदलने का काम कर रहे थे।

27 फरवरी को विद्युत विभाग को सूचना मिली। उपखण्ड अधिकारी नगर रवि गौतम और अधीक्षण अभियन्ता मीटर अंकिता ने एक टेलर की दुकान में अस्थाई रूप से बनाये गये कार्यशाला पर छापेमारी की। वहां से 41 बिजली मीटर बरामद हुए। आरोप है कि दोनों कर्मचारी घरों से निकाले गए मीटरों को दुकान में रखकर उनमें छेड़छाड़ कर रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ल ने बताया कि संतोष राजपूत और आलोक श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मीटरों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights