अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चुरा लिए जाने के प्रकरण में अधिशासी अभियंता बीकेटी द्वारा ने थाने में दर्ज कराई अभियोग

लखनऊ। बीकेटी डिविजन क्षेत्र में सोमवार की बीती रात चोरों ने बिजली के ट्रांसफार्मर से लाखों रुपए का तार और आयल निकाल कर रफूचक्कर होने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चले कि लखनऊ कमिश्नरेट के महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों का आतंक इस कदर व्याप्त हैं कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पहाड़पुर पुलिस पिकेट पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

साढामऊ विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संजय कुमार के अनुसार बीकेटी कुम्हरावां मार्ग पर पहाड़पुर गांव में मुख्य मार्ग के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर से चोरों ने लाखों रुपए का कापर का तार और तेल चुरा ले गये। वहीं महिगवां थाना की पुलिस पिकेट में तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकीं। मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटीं है।

घटना की जानकारी देते हुए बीकेटी डिविजन के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि पहाड़पुर गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से चोरों ने लगभग ढाई लाख रुपए कीमत का कापर और तेल चुरा ले गए हैं। वहीं पुलिस को अज्ञात चोरों के नाम से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

गौरतलब हो कि घटनास्थल भाजपा के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला का पैतृक गांव है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights