वसूली का हिस्सा नहीं मिलने से नाराज बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पर भड़का युवक, ऑफिस में किया तोड़फोड़

भदोही। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सिविल लाइन विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय का है. वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि दलाली के रुपयों में हिस्सा ना मिलने पर एक व्यक्ति अधिशासी अभियंता को अपशब्द कह रहा है और ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बिजली विभाग में अवैध वसूली का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को अपशब्द कह रहा है. ऑफिस में तोड़फोड़ भी कर रहा है. दरअसल विवाद अवैध वसूली में हिस्सा ना मिलने को लेकर हुआ. बिजली विभाग के अधिकारी अपशब्द कहने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के बजए लिपा पोती में लगा हुआ है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सिविल लाइन विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय का है. वायरल दलाली के रुपयों में हिस्सा ना मिलने पर एक व्यक्ति अधिशासी अभियंता को अपशब्द कह रहा है और ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहा है. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) भदोही के ऑफिस में जांच पड़ताल की गई तो वीडियो के बारे में सही जानकारी मिली. इस बाद अधिशासी अभियंता आर बी शर्मा से पूछताछ की गई कि आपके ऑफिस में तोड़फोड़ और आपको व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा है।

भदोही में बिजली विभाग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हड़कप मचा हुआ है. वहीं आजाद समाज पार्टी के अशोक कुमार ने कहा कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का मामला अक्सर सामने आता रहता है. अधिकारी सबूत की बात कर पल्ला झाड़ लेते हैं लेकिन यह वीडियो कमीशन के रुपयों में बंदर बांट को लेकर हुआ. यह मामला प्रदेश की योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की खुलेआम धज्जड़िया उड़ा रहा है. उन्होंने कहा कि इस पर सरकार को तत्काल ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है.

आम जनता में बिजली विभाग को लेकर पहले से ही काफी नाराजगी थी और अब इस वीडियो ने सरकारी कुर्सी पर बैठे अधिकारी कर्मचारी और दलालों की पोल खोल दी है. विद्युत वितरण मण्डल के अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही हमारी पोस्टिंग हुई है. लेकिन वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि मामला संगीन है. हम इस विवाद की जांच कर कार्रवाई करेंगे. राधेश्याम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि दोषियों को सजा मिले और विभाग में पारदर्शिता बनी रहे.

हालांकि वायरल वीडियो से यह स्पष्ट होता है कि बिजली विभाग में किस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है. जनपद में लगातार आम लोग दलालों और सरकारी बाबुओं के चक्कर में पिसते रहते हैं. ऐसे में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को बिजली विभाग में भ्रष्टाचार को करने वालों और अवैध वसूली करने वाले की सही जांच कर दोषियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights