सरस्वती इलेक्ट्रिकल इन्टरप्राइजेज का बड़ा फर्जीवाड़ा, बीडीए और बिजली निगम के बीच ऐसे किया लाखों का घोटाला

बिजली विभाग में घोटाले दर घोटाले सामने आ रहे हैं। अब साहूकारा की सरस्वती इलेक्ट्रिकल इन्टरप्राइजेज ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया। मध्यांचल विद्युत निगम से बगैर अनुमोदित कंपनी और वेंडर से सामान खरीदा।

बरेली। बिजली विभाग में घोटाले दर घोटाले सामने आ रहे हैं। अब साहूकारा की सरस्वती इलेक्ट्रिकल इन्टरप्राइजेज ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया। मध्यांचल विद्युत निगम से बगैर अनुमोदित कंपनी और वेंडर से सामान खरीदा। क्षतिग्रस्त केबल डाल दी। इसमें लगातार फाल्ट हो रहे हैं। बीडीए और बिजली विभाग के बीच लाखों का घोटाला कर डाला। इस मामले में बिजली विभाग के इंजीनियर ने बीडीए उपाध्यक्ष को चिट्ठी लिखी है।

शहर के डिवीजन थर्ड में हुआ घोटाला, आंखें मूंदे रहे बिजली विभाग के अफसर
शहरी क्षेत्र के तृतीय डीवीजन में भूमिगत लाइन डालने में गोलमाल सामने आया है। पता लगा कि मानकों को ताक पर रखकर क्षतिग्रस्त केबल भूमिगत लाइन में डाल दी गई। बीडीए की तरफ से कराए जा रहे काम में घपला मिलने पर कार्यदाई संस्था का भुगतान रोककर मामले की जांच शुरु करा दी गई है। सुरेन्द्र गौतम, अधिशासी अभियंता तृतीय डिवीजन ने बताया कि भूमिगत केबल में गडबड़ी की आशंका है। सामाग्री भी उच्चस्तर की नहीं लगाई गई है। काम का पूरा निरीक्षण होने के बाद भी भुगतान कराया जाएगा। मामले की जांच कराई जा रही है।

धर्मकांटे से लेकर डेलापीर और मूर्ति नर्सिंग होम तक की गड़बड़ी
बीडीए की तरफ से झूलेलाल द्वार, केके अस्पताल, स्वयंवर बारातघर, रामजानकी मंदिर और धर्मकांटे चौराहे से मूर्ति नर्सिंग होम तक सडक चौड़ीकरण में बाधा बन रहे बिजली पोल और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का काम कराया गया। नियमानुसार लाइन को विभाग को हैंडओवर करना चाहिए था। बीडीए ने 15 प्रतिशत सुपरविजन पर काम मै. सरस्वती इलेक्ट्रिकल इन्टरप्राइजेज 630 साहूकारा से कराया। पता लगा कि लाइनों की शिफ्टिंग के काम में लगने वाली सामाग्री कार्यदायी संस्था ने खुद खरीदी थी। जबकि काम में लगने वाली सभी सामग्री मध्यांचल मुख्यालय द्वारा अनुमोदित कंपनी और वेंडर से खरीदी जाती है। ये भी पता लगा कि संस्था द्वारा डाली गई भूमिगत केबल में दो जगह पर शुरु से ही फाल्ट है। इसके अलावा एलटी, एबीसी केबल क्षतिग्रस्त अवस्था में ही लगा दी गई। जिसे ठीक कराने के लिए संस्था को लिखा गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights