बिजली कनेक्शन के बदले अवर अभियन्ता ने ली बेटे के खाता में ऑनलाइन मोटी रिश्वत, अधीक्षण अभियंता ने दिया जॉच का आदेश

बरेली। शाही सबस्टेशन पर तैनात अवर अभियन्ता (जेई) पर नए बिजली कनेक्शन के बदले मोटी रिश्वत लेने और अपने बेटे नाजिम के खाते में रकम ट्रांसफर कराने का संगीन आरोप लगा है। आरोप है कि नए कनेक्शन के बदले अवर अभियन्ता ने अपने बेटे के खाते में ऑनलाइन भुगतान कराया है…. इन आरोपों की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता ने आदेश दे दिए हैं।

शाही सबस्टेशन पर रिश्वत के आरोप

  • शाही सबस्टेशन पर कार्यरत अवर अभियन्ता पर आरोप है कि वह विभागीय कामकाज के लिए अपने बेटे को शामिल करते हैं। कथित रूप से नया कनेक्शन देने के नाम पर अवर अभियन्ता के बेटे ने ऑनलाइन रिश्वत की मांग की। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ है, जिसमें राशि ट्रांसफर का दावा किया जा रहा है।
  • इस मामले में अवर अभियन्ता ने आरोप लगाया कि सबस्टेशन के संविदा कर्मचारी फूल सिंह उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं।
  • अवर अभियन्ता का कहना है कि फूल सिंह अक्सर नशे में रहते हैं और सबस्टेशन से सामान चोरी कर बेचते हैं।
  • दोनों के बीच ऑफिस के व्हाट्सएप ग्रुप में भी बहस हुई, जिसमें फूल सिंह ने अवर अभियन्ता को जेल भेजने की धमकी दी।
  • आरोपी साबिर खान नामक अवर अभियंता का गृह जनपद बरेली है… चर्चा है कि यह अपनी मर्जी से काम करते हैं… किसी भी एसडीओ की भी बात नहीं मानते हैं अपने बिजली घर पर अपने साथ अवैध वसूली के लिए अपने पुत्र को भी रखते हैं, जिसके कारण आए दिन विवाद होता रहता है।

उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियन्ता पर रिश्वतखोरी की जांच अधूरी
हाल ही में मीरगंज के एक निवासी ने उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियन्ता पर आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान बिजली चोरी का मामला दर्ज करने की धमकी देकर उनसे 80 हजार रुपये वसूले गए।

शिकायत के बावजूद जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर इसे दबाने की कोशिशें की जा रही हैं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights