हाईवे चौड़ीकरण में बिजली लाइन शिफ्ट नहीं की बिजली लाइन, अधिशासी अभियंता को नोटिस

लखीमपुर खीरी। हाईवे चौड़ीकरण में बिजली लाइन शिफ्ट करने के लिए बजट मिलने के बाद भी बिजली निगम ने काम नहीं कराया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जब इसकी समीक्षा की तो यह लापरवाही सामने आई है। सीडीओ ने गोला अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। साथ ही तत्काल काम कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

गोला-संसारपुर हाईवे को चौड़ा किया गया है, ताकि जाम की समस्या न रहे। लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2022 में बिजली विभाग को करोड़ों रुपये का बजट देकर बिजली लाइन शिफ्ट करने को कहा था, लेकिन विभाग लाइन को शिफ्ट नहीं कर सका। इसमें एक रोड तो बिना बिजली के खंभे हटाए ही बना दी गई। संसारपुर से हजरतपुर मार्ग चौड़ीकरण में बिजली लाइन बाधा बनी है।

वहीं गोला-बांकेगंज रोड के चौड़ीकरण के लिए यहां बिजली लाइन शिफ्ट करनी थी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जब समीक्षा की तो पता चला कि लाइन शिफ्ट नहीं की गई। लाइन शिफ्ट करने के लिए निगम ने दो बार बजट जारी किया। पहली बार 70 लाख, जबकि दूसरी बार 180 लाख रुपये का बजट दिया। समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर अधिशासी अभियंता गोला को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

80 प्रतिशत हो चुका है काम
गोला के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल में ही कार्यभार ग्रहण किया है। जानकारी करने पर पता चला कि 80 प्रतिशत काम हो चुका है। कुछ जगह वन विभाग के पेड़ और भवन आ रहे हैं, जिसकी वजह से काम नहीं हो पा रहा है। दोनों विभागों को पत्र जारी किया गया है। पेड़ और भवन हटते ही शत-प्रतिशत कम पूरा करा लिया जाएगा।

इस सन्दर्भ में अधीक्षण अभियंता, गोला सर्किल अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अभी हाल में ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आपने बताया है कि इसकी जानकारी की जाएगी। अगर काम नहीं हुआ है, तो उसको तत्काल कराया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights