पूर्व राज्यमंत्री अकीलुर्रहमान खां के बेटे आमिर अकील छापा मारकर आमिर अकील के घर पर पकड़ी बिजली चोरी …… एफआईआर दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री अकीलुर्रहमान खां के बेटे आमिर अकील के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। बिजली विभाग की चेकिंग टीम ने शनिवार को सरायतरीन इलाके में छापा मारकर आमिर अकील के घर पर बिजली चोरी पकड़ी। विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने कहा कि विद्युत विभाग का यह अभियान बिजली चोरी की समस्या को खत्म करने और सही तरीके से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए है। इस अभियान के तहत कई अन्य इलाकों में भी छापेमारी की गई है। संभल जिले में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पिछले एक माह से विभाग ऐसे इलाकों में छापेमारी कर रहा है, जहां बिजली चोरी की अधिक शिकायतें आई थीं। इसी के चलते पूर्व मंत्री के बेटे के घर पर भी छापा मारा गया था. वहां बिजली चोरी पकड़ी गई. इस मामले में पूर्व मंत्री के बेटे आमिर अकील के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. इसके अलावा करीब दो लाख रुपये का भी जुर्माना लगाया गया।

वहां बिजली विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में बिजली चोरी पकड़ी. विद्युत विभाग के एसडीओ तृतीय कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा गया था. बिजली विभाग छापे से इलाके में हड़कंप मच गया. इस मामले में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि बिजली विभाग उन इलाकों में छापेमारी कार्रवाई कर रही है, जहां बिजली चोरी की शिकायतें अधिक संख्या में आ रही हैं।

अकीलुर्रहमान खां के बेटे पर यह कार्रवाई राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते भी चर्चा में है, जिससे सपा और विपक्षी दलों के बीच तकरार की संभावना बढ़ गई है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights