अंधेर नगरी के चौपट राजा ने अतरौली उपकेन्द्र, हरदोई के उपखण्ड अधिकारी वीरेन्द्र सिंह को किया निलंबित

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम अन्तगर्त उपखण्ड, अतरौली क्षेत्रान्तर्गत मीटर रीडर रमन कुमार द्वारा एक महिला उपभोक्ता से विद्युत बिल सही कराने के लिये महिला के शील को अपमानित करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक व अशोभनीय वार्ता करने के आरोप में अतरौली उपकेन्द्र के उपखण्ड अधिकारी वीरेन्द्र सिंह हुए निलंबित कर दिया गया है।

बताते चले कि मीटर रीडर तथा उक्त महिला उपभोक्ता की बातचीत के ऑडियो क्लिप की रिकार्डिंग से स्पष्ट है कि मीटर रीडर द्वारा महिला को अपना विद्युत बिल सही कराने हेतु साहब से मिलने का प्रबल सुझाव आपत्तिजनक रूप से दिया गया था। चूकि बिल संशोधन का अधिकार उपखण्ड अधिकारी को ही प्राप्त है एवं मीटर रीडर पर उपखण्ड अधिकारी का नियंत्रण होता है, जो नहीं होने से इस प्रकार का प्रकरण सामने आया, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसलिए उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखण्ड-अतरौली इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह अन्तर्गत विद्युत वितरण खण्ड, सण्डीला, हरदोई का दोषी मानते हुए प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम भवानी सिंह खंगारौत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये कार्यालय मुख्य अभियन्ता (वितरण) सीतापुर क्षेत्र, सीतापुर से सम्बद्ध कर दिया।

हालांकि यूपीपीसीएल मीडिया के जांच रिपोर्ट के अनुसार प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम भवानी सिंह खंगारौत द्वारा उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह इतना दूर दूर तक इसका कोई वास्ता नहीं है।

प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम भवानी सिंह खंगारौत अपने भरावन निवासी अमिता मौर्य नामक महिला उपभोक्ता के प्रकरण में उपरोक्त कार्रवाई की है, इस प्रकार के मिलता जुलता आरोप पहले भी कई अधिकारियों के ऊपर लग चुकी है, जिसको लेकर जिले के कई थानों में मुकदमा दर्ज भी है।

यदि उपरोक्त ऑडियो को ध्यानपूर्वक सुना जाए, तो यह सच्चाई जाहिर हो जाता है कि उपरोक्त महिला ने ना ही अपना कनेक्शन संख्या अथवा मीटर संख्या बताई और ना ही कभी उसने बिजली विभाग में प्रार्थना पत्र देना तो दूर …. संपर्क तक नहीं किया। ना ही कभी उच्च अधिकारियों से इस विषय में संपर्क किया, लेकिन अंधेर नगरी के चौपट राजा ने सिर्फ ने एक ऑडियो को आधार बनाकर इस प्रकार के गलत आरोप को लगाते हुए निलंबन की कार्रवाई कर दी।

उपभोक्ताओं के हित में कार्य करने के दौरान निलंबन होना आजकल विभाग में आम बात हो गई है, लेकिन जिस प्रकार का आरोप लगाकर निलंबन करना समाज में जो प्रतिष्ठा धूमिल किया है, इससे यह जाहिर हो रहा है कि अब विभाग के गलत दिशा पर जा रही है।

उपरोक्त प्रकरण को लेकर यूपीपीसीएल मीडिया टीम जल्द ही हरदोई जा रही है, और अपने आगामी अंक में उपरोक्त भीम का खुलासा करेगा,जिससे उपरोक्त गलत कार्रवाई का पर्दाफाश हो सके।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights