वाह रे प्रशासन! जहाँ उप मुख्यमंत्री केशव का कार्यक्रम, वहीं पर बत्ती गुल… 2 दर्जन गांवों के तार खोल ले गया बिजली विभाग

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग का ऐसा कारनामा प्रकाश में आया है, जिसने प्रशासन और शासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बिजली विभाग ने कई गांव की बिजली ही काट दी. उप मुख्यमंत्री के आने के एक दिन पहले ही विभाग ने खंभों से बिजली के तार ही उतार लिए. बताया जा रहा है कि तकरीबन दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति गुरुवार दोपहर से ही बंद है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का शुक्रवार को कटेहरी विधानसभा में कार्यक्रम था. उप मुख्यमंत्री के लिए जयराम वर्मा इंटर कॉलेज नाऊसांडा में मंच तैयार किया था. प्रशासन ने भीड़ जुटाने का भी प्रयास किया था. कार्यक्रम में पहुंचे लोग उप मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे. जब तय समय से काफी देर तक आगमन नहीं हुआ तो लोगों में हलचल बढ़ने लगी और फिर सूचना आई की कार्यक्रम रद्द हो गया है।

नहीं आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
लाखों रुपए खर्च कर की गई तैयारी धरी की धरी रह गई. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को यहां ग्राम चैपाल और युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होना था. कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को भी बुलाया गया था. चिल-चिलाती धूप में घंटों इंतजार के बाद लोग निराश हो कर लौट गए. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि सुबह नौ बजे से ही आए हैं. इस मौसम में यहां आने कोई भी फायदा नहीं हुआ. घंटों बैठने के बाद अब वापस जा रहे हैं।

हाईटेंशन लाइन का उतारा तार
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन इतना बेखबर हो गया कि उसे आम जनता के हितों का भी ख्याल नही रहा. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बिजली विभाग ने तकरीबन दो दर्जन से अधिक गांव की बिजली ही काट दी. दरअसल, प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतरने के लिए जहां पर हेलीपैड बनाया था, वहां बगल से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गया था।

इन गांवों में बिजली आपूर्ति हुई बाधित
इस बिजली के तार को गुरुवार दोपहर को ही खंभे से उतार दिया गया था. बताया जा रहा है कि केदार नगर, पूरा बक्सराय, नाउसंड, जहीदपुर, इब्राहिमपुर, परशुरामपुर, रुस्तमपुर, बड़ागांव, बिलासपुर सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांव की आबादी इससे प्रभावित हुई है. बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता गिरीश नारायण मिश्रा का कहना है कि हेलीकॉप्टर उतरने के लिए तार को उतारा गया था, जिसे अब लगाया जा रहा है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights