एक बार फिर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की हुई मौत, परिजनों ने बिजली बिजली विभाग पर लगाया आरोप

फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन नीचे रहने के कारण एक बार फिर एक किसान की मौत की सूचना प्राप्त हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्लग-चारा लेकर घर जाते समय 11 हजार बिजली के तार के चपेट में आने से युवक झुलसा जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण युवा किसान की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण युवा किसान की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताते चले कि बिजली उपकेन्द्र असोथर के गाजीपुर फीडर में बेसडी को जाने वाली 11 हजार हाईटेंशन लाइन का तार जमीन से सिर्फ छः पॉच फुट से भी नीचे गुजर रही थी। शुक्रवार सुबह 9 बजे 22 वर्षीय किसान अंकित यादव अपने खेतों में चारा काटने गया था। घास का बोझ सर में रखकर घर जा रहा था, तभी अंकित का हाथ हाईटेंशन लाइन में छू गया।

आसपास मौजूद लोग घायल अंकित को घर ले गए। परिजनों ने निजी वाहन से सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसा से माता सुमित्रा देवी, पत्नी रीता देवी, भाई रामू, राजू का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक के पिता हरिओम यादव ने बताया कि अंकित की चार साल पहले रहिमापुर मिचकी में शादी हुई थी। एक साल का नौनिहाल लड़का बबलू है। मृतक अंकित यादव के चचेरे भाई रामप्रताप ने असोथर थाने में तहरीर देकर बिजली विभाग के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

रामप्रताप का कहना है कि उपकेंद्र असोथर में कई बार शिकायत करके तार बदलकर ऊंचाई पर बांधने की मांग की गई थी। लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights