हाईटेंशन लाइन में करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की अस्पताल में मौत

गाजीपुर सराय अकिल के तिल्हापुर गांव में शुक्रवार शाम बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आकर झुलसे संविदा लाइनमैन सोनू की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।

तिल्हापुर गांव निवासी सोनू विद्युत उपकेंद्र पुरखास में संविदा लाइनमैन था। शुक्रवार शाम वह उपकेंद्र से शटडाउन लेकर तिल्हापुर गांव स्थित ब्रह्मचारी आश्रम के पास खंभे पर चढ़कर खराब लाइन दुरुस्त कर रहा था। शटडाउन के बाद भी अचानक हाईटेंशन लाइन में करंट आ गया।

करंट की चपेट में आने से सोनू खंभे से गिरकर ट्रांसफाॅर्मर के लिए लगे लोहे के एंगल पर झूल गया था। हादसे में उसका बायां हाथ भी कट गया था। साथी कर्मचारियों एवं परिजनों ने उसे गंभीर हालत में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां, सोमवार सुबह इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई।

खबर मिलते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। घर वाले तहरीर देंगे तो मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

गाजीपुर के मरदह थाना इलाके के तेजपुरा गांव में संविदाकर्मी लाइनमैन की बिजली के पोल पर बिजली बनाते समय करंट की चपेट में आने से जान चले गई। दरअसल तेजपुरा गांव में लाइनमैन विजय कुमार गौतम बिजली के पोल पर चढ़ कर बिजली बना रहा था कि करंट की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से लाइनमैन बिजली के पोल से गिरकर घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस में लाद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान विजय की जान चले गई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights