चोरी की बिजली से चल रहा था ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन… मौके पर 35 किलोवाट की पकड़ी गई बिजली चोरी

बरेली। बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने गुरुवार रात चक महमूद में छापा मारकर 35 किलोवाट की चोरी पकड़ी है। चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चल रहा था। टीम ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ और विजिलेंस सीओ मीनाक्षी शर्मा की मौजूदगी में गुरुवार रात बारादरी क्षेत्र के चक महमूद में चेकिंग की गई। जिसमें एक जगह पर बिजली चोरी करके 49 ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। टीम ने मौके पर वीडियो ग्राफी करके लोड का आकलन किया तो 35 किलोवाट की बिजली चोरी होना पाया। गुलाम नबी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिकारियों के अनुसार गुलाम नबी पर 20 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया जाएगा। टीम में विजिलेंस प्रभारी ताहिर हुसैन, अवर अभियंता अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता महावीर सिंह, गौरव शुक्ला, सुरेन्द्र गौतम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बड़ी चोरी में संविदा कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका
हरुनगला डिवीजन से जुड़े चक महमूद में बड़ी चोरी होने की पीछे संविदा कर्मचारी या अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि इस मामले में क्षेत्र के कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। अगर चोरी कराने में किसी का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों पहले किला में बिजली चोरी का मामला पकड़ने के बाद छोड़ने के मामले में जेई समेत तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी।

पांच महीने पहले भी पकड़ी थी चोरी
चक महमूद में जिस ई-रिक्शा के चार्जिंग स्टेशन पर बिजली चोरी पकड़ी गई है, वहां पर पांच महीने पहले भी बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसके बाद जुर्माना भी लगाया गया था लेकिन उसने जुर्माना नहीं जमा किया था। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि इस बार मीटर और केबल को भी जब्त कर लिया गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights