बिजली विभाग के अवर अभियंता को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर-दबोचा

कानपूर। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बिजली विभाग के अवर अभियंता को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर-दबोचा. विभाग में हड़कंप मच गया. टीम उसे लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की।

पचपुखरा गांव निवासी जगदेव सिंह ने बिजली के घरेलू कनेक्शन के लिए उपकेंद्र अनौगी पर तैनात अवर अभियन्ता इंजीनियर भूपेंद्र कुमार कौशल को प्रार्थना पत्र दिया था. बताया जा रहा है कि इसके बदले अवर अभियन्ता की ओर से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी. उन्होंने कई बार अनुरोध किया पर जेई ने काम नहीं किया. आखिरकार जगदेव ने सतर्कता अधिष्ठान कानपुर में प्रार्थना पत्र दिया. इसके बाद टीम अलर्ट हुई. टीम ने योजना बनाई और शिकायतकर्ता को साथ लेकर अवर अभियन्ता को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान तैयार किया।

तय योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता ने फोन पर अवर अभियन्ता से मिलने के लिए कहा. प्राथमिक विद्यालय जसोदा के पास भूपेंद्र कौशल ने जैसे ही जगदेव से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, तभी सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे कोतवाली गुरसहायगंज लाया गया. टीम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर में विजिलेंस का छापा, रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तारः अपर नगर आयुक्त के नगर निगम स्थित कार्यालय में विजिलेंस टीम ने छापा मारा. वहां पर मौजूद कनिष्ठ लिपिक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. विजिलेंस टीम उसे अपने दफ्तर ले गई. वहीं पर कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. बाबू को लखनऊ में स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जाएगा. विजिलेंस एसपी पुत्तु राम के निर्देश पर दोपहर दो बजे विजिलेंस टीम नगर निगम पहुंची. टीम में शामिल ट्रैप लीडर इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार रावत, इंस्पेक्टर इंदु यादव और सब इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र त्रिपाठी सीधे अपर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे. टीम ने कनिष्ठ लिपिक राजेश यादव को पकड़ा और अपने साथ ले गई.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights