शहरभर में जर्जर और झुके हुए बिजली के खंभे कभी भी हादसे का बन सकते हैं सबब

मेरठ। शहरभर में जर्जर और झुके हुए बिजली के खंभे कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। बावजूद इसके इन खंभों बदला नहीं जा रहा। ऐसा नहीं है कि बिजली विभाग के इसके लिए कोई योजना नहीं है। योजना है और वो भी करीब 92 करोड़ की। जिसके तहत विभाग द्वारा बिजली लाइन को भूमिगत करने का दावा किया जाता है। मगर शहरभर के अलग-अलग इलाकों में जर्जर और झुके हुए बिजली के खंभे इसी दावे को खारिज कर रहे हैं। गणेशपुरी के स्थानीय निवासी भी सोशल मीडिया पर इसी समस्या के निस्तारण की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शिकायत
गत वर्ष हापुड़ रोड पर जर्जर बिजली का खंभा गिरने से एक राह चलते युवक की मौत हो गई थी। हालांकि जर्जर पोल गिरने के कारण यह कोई नया मामला नहीं है। इसके बाद और इससे पहले भी हर माह शहर में ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं। लेकिन बिजली विभाग इसको लेकर सजग नहीं है। एक तरफ विभाग द्वारा 945 किमी बिजली लाइन को भूमिगत करने का दावा किया जाता है तो दूसरी तरफ शहरभर के अलग-अलग इलाकों में झुके हुए बिजली के जर्जर पोल इस दावे को खारिज कर रहे हैं। इसी समस्या को लेकर गणेशपुरी के स्थानीय निवासी भी सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे हैं।

33 हजार केवी की लाइन
पुराने शहर की तंग गलियों में बिजली के खंभों की स्थिति अत्याधिक खराब है। ऐसी कोई गली या मोहल्ला नहीं होगा, जहां जर्जर या झुके हुए बिजली के खंभे ना दिख जाएं। इन खंभों को देखकर यह लगता है कि किसी भी समय गिर सकते हैं। ऐसी स्थिति पुराने शहर के प्रमुख गणेश पुरी मोहल्ला की खत्ता रोड पर पिछले दो दिन से बनी हुई है। जहां मेन रोड पर एचटी लाइन के बिजली के दो खंभे तारों के साथ बीच सड़क पर झुके हुए हैं। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं क्योंकि इनसे होकर 33 हजार केवी की लाइन गुजर रही है।

ट्वीट से नहीं पड़ा फर्क
इस समस्या के कारण हादसे की संभावना को देखते हुए 5 जनवरी को स्थानीय पार्षद नाजरीन शाहिद अब्बासी ने एसडीओ को पत्र लिखकर खंभे को सीधा कराने की मांग की गई थी। साथ ही गणेशपुरी के स्थानीय नागरिक चांद मोहम्मद ने ट्वीट कर पीवीवीएनएल को समस्या की जानकारी भी दी थी। लेकिन अभी तक खंभों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

योजना अधर में
बिजली के हवा में लटके तार और बिजली के खंभों का लोड कम करने के लिए विभाग ने दो साल पहले बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की योजना तो बनाई थी लेकिन योजना अब तक अधर में अटकी हुई है। इस योजना के तहत पीवीवीएनएल की लगभग 1500 किमी भूमिगत लाइन डालने का प्लान बनाया था। इस योजना में एलटी, एचटी और 33 केवी लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है। इस योजना के तहत मेरठ में करीब 954 किमी क्षेत्र में विद्युत लाइन को भूमिगत किया जाना है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights