बिजली विभाग के लाइनमैन ने भाजपा नेता को पीटा, फाड़े कपड़े

शाहजहांपुर। चांदापुर गांव में वीडियो बनाने तथा वीडियो डिलीट करने का मना करने पर बिजली विभाग के लाइनमैन ने भाजपा नेता को मारा पीटा और कपड़े फाड़ दिए। उनका आरोप है कि जेब से रुपये निकाल लिए।

थाना क्षेत्र के गांव चांदापुर निवासी भाजपा मंडल ददरौल उपाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव ने थाना पर दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार की सुबह दस बजे बिजली विभाग के चार लाइनमैन उसके दरवाजे पर आए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। लाइनमैन धमकाने लगे कि बिजली चोरी से जलाते हो और घर में घुसकर वीडियो बनाने लगे। शोर शराबा होने पर घर की औरतें आ गयी।

औरतों के साथ अभद्र व्यवहार किया। भाजपा नेता ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो लाइनमैन मारपीट पर अमादा हो गए। उनका आरोप है कि लाइनमैन ने उनकी जेब से दुकान की बिक्री का पचास हजार रुपये निकाल लिए। लाइनमैन भाजपा नेता के पड़ोस में विनोद कुमार के मकान में गया। उसके घर का वीडियो बनाकर वीडियो डिलीट करने के नाम बीस हजार रुपये मांग की।

भाजपा नेता पड़ोसी विनोद कुमार के घर पर गए और कहा कि फर्जी वीडियो क्यों बना रहे हो। उनका आरोप है कि लाइनमैन ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। गांव वालों ने लाइनमैन को पकड़ने का प्रयास किया तो तीन लाइनमैन भाग गए और एक को पकड़ लिया। भाजपा नेता उसे पकड़कर थाने पर ले गए। एसओ रोहित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights