थ्रू रेट कम होने पर अवर अभियंता को निलंबन व उपखण्ड अधिकारी से स्पष्टीकरण

हरदोई। विद्युत उपकेंद्र का थ्रू-रेट कम होने पर वाणिज्य निदेशक योगेश कुमार ने अवर अभियन्ता के निलंबन और उपखण्ड अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। विगत वर्ष की तुलना पर थ्रू रेट के कम होने पर नाराजगी जताई और उसमे सुधार करने के निर्देश दिए।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के वाणिज्य निदेशक योगेश कुमार ने 23 अप्रैल को हरदोई जिला में भ्रमण के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान उन्होंने उपकेंद्रों का थ्रू रेट विगत वर्ष की तुलना में कम पाया था। जिस पर उन्होंने पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके अनुसार शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र का थ्रू रेट विगत वर्ष 5.10 से गिरकर 4.84 पर आ गया।

अवर अभियंता आलोक रावत इस संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग कालोनी के थ्रू रेट में 14.5 प्रतिशत की कमी पाई गई, जिस पर अवर अभियंता आलोक रावत को निलंबित और उपखण्ड अधिकारी केपी सिंह व आकाश वर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र ऐजा के थ्रू रेट में 14.04 प्रतिशत कम मिला, जिस पर अवर अभियंता महेंद्र पॉलीवाल को निलंबित और उपखण्ड अधिकारी आशीष श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस, विद्युत उपकेंद्र बेहटा गोकुल में थ्रू रेट 1.78 से घटकर 1.74 तक पहुंचने पर अवर अभियंता मनोज यादव और उपखण्ड अधिकारी आशीष सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र गुरगुज्जा में 15.99 प्रतिशत थ्रू रेट कम होने पर अवर अभियंता पंकज कुमार जायसवाल को निलंबित करने और उपखण्ड अधिकारी केपी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग से पत्र आने के बाद खलबली मची है।

विद्युत उपकेंद्र को प्राप्त बिजली, उसके उपरांत की गई बिलिंग और उपभोक्ता की ओर से जमा किए गए बिल के औसत से थ्रू रेट निकाला जाता है। थ्रू रेट कम होने का कारण बिजली चोरी, कम बिलिंग, लाइन लॉस आदि हैं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights