उपभोक्ता हित में पावर कारपोरेशन का बड़ा कदम, अब उपभोक्ता घर बैठे जमा कर सकते है बिजली बिल

उत्तर प्रदेश के पावर कारपोरेशन के उपभोक्ताओं को अब बिल जमा करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, इसके लिए निजी संस्थाओं के साथ करार किया है। इन संस्थाओं के कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर बिजली का बिल कैश जमा करेंगे। साथ ही मौके पर रसीद भी देंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। बिल कलेक्शन के लिए एजेंसी अलग-अलग डिवीजन में काउंटर भी खोलेगी, जहां पर उपभोक्ता आसानी से बिल जमा कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश के पावर कारपोरेशन में करीब तीन करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने चार संस्थाओं से करार किया है, जिनके कर्मी दो लाख से कम का बिजली जमा कर सकेंगे। बिल की राशि के अनुसार उन्हें कमीशन मिलेगा। कलेक्शन ऑफ इलेक्ट्रीसिटी बिल्स इन स्टेट ऑफ यूपी की ओर से यह व्यवस्था लागू की गई है। एजेंसी को भी बिल जमा कराने पर कमीशन मिलेगा।

कर्मचारियों को ड्रेस और आईकार्ड उपलब्ध कराएगी एजेंसी
मेसर्स सरल ई कॉमर्स लिमिटेड, मेसर्स राना पे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स सहज रिटेल लिमिटेड, मेसर्स बीएलएस इंटरनेशनल लिमिटेड और मेसर्स वयम टेक्नालॉजी लिमिटेड को बिजली निगम ने इस कार्य की जिम्मेदारी दी है। एजेंसियां अपने कर्मचारियों को ड्रेस और आईकार्ड भी उपलब्ध कराएंगी।

इस सन्दर्भ में वाणिज्य निदेशक – मध्यांचल योगेश कुमार ने कहा कि पावर कारपोरेशन कलेक्शन ऑफ इलेक्ट्रीसिटी बिल्स इन स्टेट ऑफ यूपी के सहयोग से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली बिल जमा कराने के लिए एजेंसियों के साथ करार किया गया है। एजेंसी के कर्मचारी बिल जमा कराने में उपभोक्ताओं का सहयोग करेंगे। इसके बदले उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। आसानी से उपभोक्ताओं का बिल घर और काउंटर पर जमा हो सकेगा।

मीटर रीडर फील्ड में हैं या नहीं, लोकेशन ट्रेस कर जानेगा बिजली निगम
यहीं नहीं अब मीटरों रीडरों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए बिजली निगम अब मीटर रीडरों की लोकेशन ट्रेस करने की तैयारी में है, इसके जरिए यह पता किया जाएगा कि मीटर रीडर उपभोक्ताओं के घर पहुंच रहे हैं या नहीं। घर बैठकर बिल बनाने वाले मीटर रीडर अथवा मीटर रीडर फील्ड में नहीं दिखेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बिजली निगम को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि मीटर रीडर घर बैठे ही तीन से चार महीने का एवरेज बिल निकालकर उपभोक्ताओं को दे रहे हैं। इसमें किसी उपभोक्ता का कम तो किसी का ज्यादा बिल आ रहा है। इसे लेकर पावर कारपोरेशन को करीब 7 लाख से अधिक शिकायतें पहुंच रही है। इन्हीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बिजली निगम ने सभी मीटरों की लोकेशन ट्रेस करने का फैसला लिया है। इसके तहत सभी मीटर रीडरों को अपनी लोकेशन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके आधार पर निगम यह पता करेगा कि मीटर रीडर किस क्षेत्र में है और वह उस लोकेशन पर कितने लोगों का बिल बना रहा है। इस दौरान एक बिल बनाने में उसे कितना समय लग रहा है और वह कही एक ही जगह पर तो नहीं बैठकर बिल बना रहा है। इस दौरान वह कितने समय में बिल बना रहे हैं इसकी भी जानकारी मिल सकेगी। लापरवाह मीटर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights