बिजली की बचत हेतु सौर्य ऊर्जा से चलेंगे जल जीवन मिशन के पंप, जरूरत के हिसाब से लग रहे सोलर पैनल

भदोही। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में बिजली का झंझट नहीं रहेगा। हर गांव में स्थापित होने वाले पंप को शौर्य ऊर्जा से चलाया जाएगा। आबादी के हिसाब से लगने वाले पंप को सोलर सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। कुछ ग्राम पंचायतों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। दिक्कत होने पर हर केंद्र पर रखे गए जनरेटर से पंप को चलाया जाएगा।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने की परियोजना में ऊर्जा बचत का भी ध्यान दिया जाएगा। ट्यूबवेल चलाने के लिए सोलर पैनल लगाया जा रहा। जिससे जलापूर्ति में किसी तरह की बाधा न पहुंचे। खास बात यह है कि सोलर पैनल में बैट्री नहीं होगी। मोटर सीधे सूर्य की किरणों से चार्ज होकर चलेगा।

पानी की आपूर्ति शुरू होने का दावा
साल 2021 में जल जीवन मिशन फेज-2 और तीन में 263 और 137 परियोजनाएं स्वीकृत हुई। जिसमें करीब 80 से आपूर्ति शुरू हो चुकी है, जबकि अप्रैल में 40 अन्य परियोजनाओं से पानी की आपूर्ति शुरू करने का दावा किया जा रहा है।

कार्यदायी संस्था वेलस्पन और जीआर इंफ्रा की ओर से हैवी बोरिंग, हाई लेवल पेयजल टंकी, बाउंड्रीवाल, पंप कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। परियोजनाओं से पेयजल आपूर्ति के लिए बिजली की दिक्कत नहीं रहेगी। योजना में सभी जगह सोलर पैनल स्थापित किया जा रहा है। साथ ही एक-एक जनरेटर भी रखे जाएंगे। जिससे अगर पैनल काम नहीं करेगा तो जनरेटर चलाकर पानी की आपूर्ति की जाएगी। बिजली न होने पर भी लोगों के घरों में पानी पहुंचेगा। पानी की टंकी भरने के लिए सुबह-शाम सोलर पंप चलाया जा सकेगा। सोलर पंप से मोटर चलने पर बिजली बिल भुगतान का टेंशन ग्राम पंचायतों पर नहीं होगा।

23 किलो वाट का होगा सोलर पैनल
अधिशासी अभियंता जल निगम मुजीब अहमद ने बताया कि पानी टंकी के पंप को चलाने के लिए 15 हार्स पावर का पंप लगाया जाता है। जिसके संचालन के लिए 23 किलो वाट का सोलर पैनल लगाना होगा। सूर्य की किरणों से चार्ज होकर सीधा पंप चलने लगेगा। सुबह-शाम तीन-तीन घंटे संचालित होगा। पानी की टंकी का संचालन सोलर पंप से होगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights