किसानों के लिए फ्री बिजली योजना की स्पष्ट न होने से किसान दोराहे पर – अवधेश कुमार वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार का बजट से ऊर्जा क्षेत्र के लिए भारी निराशा है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ेगी। प्रदेश सरकार ने आज तक फ्री बिजली योजना के आदेश का क्रियान्वयन नहीं किया। फ्री की जगह इस वर्ष रियायत की बात की गयी है। यह प्रतिक्रिया उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने दी है।

बजट पर उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले किसानों के निजी नलकूप को 50 प्रतिशत की छूट और इसके बाद फ्री का ऐलान किया गया था, लेकिन बजट में वह कुछ नहीं मिला। अब बजट में रियायत दर पर ऐलान से किसान अपने को दोराहे पर खड़ा पा रहा है। इसलिए सरकार को स्पष्ट रूप से फ्री बिजली का ऐलान करना चाहिए।

बजट में ऊर्जा क्षेत्र को भारी निराशा हुई है। उपभोक्ता आज असमंजस में वर्ष 2022-23 से लेकर वर्ष 2024-25 के बजट में आपस में ही है। अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री द्वारा जो बजट पेश किया गया। उसमें ऊर्जा क्षेत्र को भारी निराशा हाथ लगी है। सबसे बड़ा चौकाने वाला मामला यह है कि वर्ष 2022-23 में ऊर्जा क्षेत्र में किसानों के लिए 50 प्रतिशत निजी नलकूप पर छूट लागू की गई। कहा गया था कि वर्ष 2023- 24 में किसानों को 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यानी की एक अप्रैल 2023 से किसानों की बिजली फ्री रहेगी। इस बार 2024-25 के बजट में यह लिखा गया है कि किसानों के निजी नलकूप के लिए रियायती दरों पर विद्युत आपूर्ति हेतु 1800 करोड़ रूपया की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने सवाल किया कि वर्ष 2023 -24 में किसानों को फ्री बिजली का लाभ आज तक नहीं मिला और अब रियायत दर पर बिजली का ऐलान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार स्पष्ट करें कि फ्री बिजली लागू होगी? या फिर किसानों के लिए रियायत दर पर सब मिलाकर ऊर्जा क्षेत्र के वर्ष 2023 -24 व 2024-25 के बजट से किसान पूरी तरीके से दो रहे पर खडा है कि उसके लिए कौन सी योजना लागू हो रही है वास्तव में जो भी योजना सरकार लागू कर रही है उसे स्पष्ट करें जिससे किसान अपने बजट के अनुसार अपने विद्युत बिल की व्यवस्था करें।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे देश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति लागू हो गई है और रोस्टर खत्म हो गया। इस बजट में इस संबंध में कोई भी योजना का क्रियान्वन हेतु कोई व्यवस्था प्रस्तावित नहीं की गई। गर्मी में लगातार विद्युत आपूर्ति हेतु रुपया 2000 करोड़ की व्यवस्था से थोड़ा बहुत गर्मी में उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति मिल सकती है लेकिन वह भी बहुत कम है। पीएम कुसुम योजना हेतु सरकार द्वारा जो रुपया 449 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया है ।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights