बिजली के निजीकरण के विरोध में माकपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सुलतानपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को पार्टी की जिला कमेटी के नेतृत्व में बिजली के निजीकरण के खिलाफ कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी सदर चन्द्र प्रकाश पाठक को सौंपा गया।

माकपा जिला सचिव नरोत्तम शुक्ल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने रेखांकित किया था कि बिजली एक सामाजिक जरूरत है। इसलिए इसे सार्वजनिक क्षेत्र में ही रखा जाए। कहाकि हमारी सरकारे डीजल सहित दूसरे पेट्रोलियम पदार्थों से अपना नियंत्रण पहले ही हटा चुकी हैं। मिट्टी के तेल की आपूर्ति पहले से ही रोक दी गई है। ऐसे में बिजली का निजीकरण आम बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली पाने से वंचित कर देगा।

जिला सचिव मंडल सदस्य राधेश्याम वर्मा ने कहा कि सरकार बैंक, रेलवे, दूरसंचार की तरह बिजली को भी पूजीपतियों को सौंपने की तैयारी कर चुकी है। इसका सीधा असर किसानों, मजदूरों सहित आम बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। जिला सचिव मंडल सदस्य शशांक पांडेय ने कहा कि बिजली का निजीकरण एक धोखा है। सरकार जनता के हितों के नाम पर सार्वजनिक क्षेत्रों को बेचती जा रही है, लेकिन इसके परिणाम बहुत ही भयावह साबित हुए हैं। लोगों के रोजगार छिने है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights