सबस्टेशन की जमीन पैमाइश करने पहुंचे बिजली अफसरों पर छात्रों ने फेंके ईंट-पत्थर

वाराणसी। पूर्वान्चल विद्युत वितरण निगम के वाराणासी क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित 220 केवी उपकेंद्र की शुक्रवार को जमीन पैमाइश करने पहुंचे बिजली अफसरों को छात्रों ने खदेडते हुए उनके ऊपर ईंट-पत्थर फेंके। मौके पर मौजूद आक्रोशित छात्रों ने मजदूरों से टेप आर मॉर्किंग राड छीन लिया। अधिकारियों ने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। छात्रों ने कुलपति कार्यालय के सामने एकत्र होकर विश्वविद्यालय प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता इंद्रभान सिंह, सिविल विभाग के सहायक अभियंता विजय प्रकाश, मुकेश कुमार, अवर अभियंता घनश्याम भारती, रामाशीष कुमार, लेखपाल, कानूनगो और ठेकेदार सुबह 11 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे। संपूर्णानंदन विश्वविद्यालय समिति के न्याय वैशेषिक विभाग के आचार्य प्रो. रामपूजन पांडेय, संपत्ति प्रभारी डॉ. पद्माकर मिश्र और अभियंता रामविजय सिंह वहां पहले से ही मौजूद थे। नायब तहसीलदार की गैरमौजूदगी में लेखपाल और कानूगों ने जमीन की पैमाइश शुरू की। पैमाइश के वक्त एक छात्र पहुंचा और अधिकारियो से बातचीत कर लौट गया, थोड़ी देर बाद सैकड़ों छात्र वहां जुटने लगे। छात्रों ने सबसे पहले मजदूरों से टेप और मॉर्किंग राड छीन लिया है। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए छात्रों ने अधिकरियों को दौड़ाते हुए ईंट-पत्थर फेंके।

हंगामा बढ़ते देख विभाग के अधिकारी अपने-अपने वाहन बैठकर किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। अधिकारियों की टीम लौटने के बाद छात्रों का झुंड कुलपति कार्यालय के सामने पहुंचकर हंगामा किया। बिजली विभाग के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घंटों बाद यहां माहौल शांत हुआ।

बताते चले कि संपूर्णानंद विवि में 220 केवी का सब स्टेशन का निर्माण के लिए शासन ने पारेषण विभाग को दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। उपकेंद्र बनने से वरुणापार में बिजली कटौती की समस्या समाप्त हो जाएगी। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता इंद्रभान सिंह को जमीन का सीमांकन कराने के लिए स्वीकृति दी थी। इसके लिए उनकी तरफ से पत्र भी जारी किया गया था। विवि सामिति के अध्यक्ष समेत सदस्यों का सहयोग करने का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद बिजली विभाग ने तैयारी की थी। इसकी जानकारी मिलने पर एक साल पहले भी कर्मचारी और छात्रों ने जमकर बवाल किया था। उस वक्त भी जमीन की नापी करने पहुंचे अधिकारियों को दौड़ा लिया था। कई अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की गई थी। कई दिनों तक वीसी कार्यायल के सामने बैठक कर धरना प्रदर्शन किया था।

कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विवि ने बताया कि बिजली विभाग से जमीन के सीमांकन कराने को पत्र हमेशा आता रहता है। आज पैमाइश होने की जानकारी नहीं थी। छात्रों में रोष व्याप्त है। उन्हें वार्ता कर समझाया गया है। वही अधीक्षण अभियंता, पारेषण ने बताया कि अधिकारी जमीन की नापी करने पर छात्रों ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस फोर्स के साथ दोबारा जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights