रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य सुन्दरकाण्ड के साथ राममय हुआ बीकेटी डिवीजन

लखनऊ। अयोध्या में रामलला की 500 वर्षो बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन सम्पूर्ण देश की तरह विद्युत वितरण खण्ड, बी0के0टी कार्यालय, जी0पी0आर0ए0, लेसा, जानकीपुरम, लखनऊ में पूर्ण भव्यता व दिव्यता के साथ संपन्न हुआ।

इस मांगलिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य आभियंता, लेसा, ट्रांसगोमती प्रथम इंजीनियर सुनील कपूर एवं विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता (दशम) इंजीनियर अरूण कुमार राय, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बीकेटी इंजीनियर दिनेश पाल सिंह व उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री जनाब सुहेल आबिद के कर कमलों द्वारा किया गया।

सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों ने सुंदरकांड के पाठ के पश्चात हनुमान चालीसा पढ़ी व मंगल आरती गायी। स्वयं उपखंड अधिकारी जीपीआरए विजय प्रताप तिवारी ने मुख्य अभियन्ता से अनुमति प्राप्त कर भक्तिमय भजन गाकर इस अवसर को अलौकिक क्षण बना दिया, इस के साथ ही पूरा डिवीजन एवं पावर हाउस ’सियावर रामचंद्र की जय’ और ’जय श्री राम’ का उद्घोष से गूंज उठा।

इस पुनीत अवसर पर प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम हुआ, जिसमे उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के साथियों, बिजली विभाग के साथियों के साथ साथ सामान्य जन मानस को भी प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों अधिकारियों व कर्मचारियों जिसमें मुख्यतः इंजीनियर जितेंद्र सिंह गुर्जर, इंजीनियर जय प्रकाश, चंद्रशेखर, उपखंड अधिकारी जीपीआरए विजय प्रताप तिवारी, अवर अभियंता जीपीआरए विशाल चौधरी, क्रिकेटर प्रदीप वर्मा, अमिताभ सिन्हा, दुर्विजय सिंह, सुनील कांत, संदीप सक्सेना उपस्थित रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    “बिजली विभाग या दंड विभाग?”—उपभोक्ता परेशान, इंजीनियर प्रताड़ित, पावर कॉर्पोरेशन पर सवालों की बौछार

    बिजली विभाग की लापरवाही पर बड़ा एक्शन—लेकिन क्या सिर्फ कार्रवाई से सुधरेगी व्यवस्था? ट्रांसफार्मर खराब होने पर 6 इंजीनियरअधिकारियों पर गिरी गाज, उपभोक्ता अब भी झेल रहे कटौती और गलत…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights