संन्यास पर लसिथ मलिंगा का ‘यू टर्न’ , कहा- “अभी दो साल और खेलना चाहता हूं”

लंका के कप्तान और अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अगले साल टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने का अपना फैसला वापिस लेते हुए कहा है कि वह दो साल और खेल सकते हैं ।

मलिंगा ने मार्च में कहा था कि वह आस्ट्रेलिया में अगले साल अक्टूबर नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद संन्यास लेना चाहते हैं । इस प्रारूप में श्रीलंका के कप्तान 36 बरस के मलिंगा ने हालांकि अब कहा कि वह आगे भी खेल सकते हैं ।

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ टी20 में चार ओवर ही डालने हैं और मुझे लगता है कि मैं इसमें खेल सकता हूं । बतौर कप्तान मैने दुनिया भर में इतने टी20 खेले हैं कि मुझे लगता है कि दो साल और खेल सकता हूं ।’

उन्होंने कहा कि वह श्रीलंका क्रिकेट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं कि वह टी20 विश्व कप में कप्तान होंगे या नहीं ।

मलिंगा ने कहा ,‘‘ श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि विश्व कप में मैं कप्तान रहूंगा लेकिन श्रीलंका में कुछ भी हो सकता है ।’’

टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज मलिंगा ने कहा कि खराब दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम को स्थिर कप्तानी की जरूरत है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ श्रीलंका के पास अच्छे गेंदबाज नहीं है और टीम लगातार अच्छा नहीं खेल पा रही है । हमें एक डेढ साल लगेंगे और तब तक संयम रखना होगा ।’’

मलिंगा ने कहा कि वह लगातार खेलकर ही अपनी ओर से योगदान दे सकते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि मैं युवाओं को कुछ दे सकता हूं तो मुझे खेलना होगा । मैं नहीं खेलूंगा तो ऐसा नहीं कर सकूंगा ।’’

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोमती नगर जोन में बिलिंग के नाम पर बड़ा खेल! ₹2.78 लाख का बिल घटाकर ₹64 हजार करने का आरोप, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

    मुख्य अभियंता गोमती नगर जोन के नाक के नीचे बिलिंग में बड़े खेल का आरोप ₹2,78,268 के बिजली बिल को घटाकर मात्र ₹64,421 कर दिया गया। बिलिंग खेल उजागर होते…

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights