शेयर ट्रेडिंग कंपनी में मोटे मुनाफे का लालच दे कर ठगी करनेे वाला आमीन गिरफ्तार

लखनऊ। सितंबर 2017 से फरार शेयर मार्केट में रुपये लगाने पर कम वक्त में मोटे मुनाफे का लालच देने वाली उम्मीद ट्रेडिंग कम्पनी में शामिल धर्मेंद्र को इन्दिरा नगर पुलिस ने मंगलवार सुबह मुंशीपुलिया चैराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी इनायत नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्तमान समय में अयोध्या की सदर तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

चार माह में रकम दोगुनी करने का देते थे झांसा
इन्दिरा नगर स्थित शिव सिटी निवासी शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में वह धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के साथ चांदन गांव के स्नेही कुंज कालोनी में किराये पर रहता था। उस दौरान धर्मेन्द्र खुद को उम्मीद ट्रेडिंग कम्पनी का एडवाइजर बताते जानकारी दी कि यदि आप पांच लाख रुपये हमारी कम्पनी में निवेश करोगेे तो चार माह बाद आपको मूलधन वापस कर आठ माह तक लगातार 25 प्रतिशत के हिसाब से सवा लाख रुपये मिलेंगे। इसी लालच में आकर शैलेन्द्र ने चार बार में पांच लाख रुपये जमा कर दिये थे, लेकिन जब चार माह बीतने के बाद हम मूलधन व 25 प्रतिशत मुनाफे की रकम मांगा तो धर्मेन्द्र ने उसे बहाना बताकर टाल दिया था।

इसी दौरान धर्मेन्द्र ने दूसरी जगह सूग्गामऊ में मकान ले लिया, जानकारी होने पर शैलेन्द्र धर्मेंद्र के सूग्गामऊ स्थित घर पर जा कर मिला, तो धर्मेंद्र ने 65 हजार रुपये देते हुए बताया कि बचे हुये रुपये देने के लिये रुखसार, फिरदौस और अभय से मिलने की बात बताते हुए एक पता दिया। जब धर्मेंद्र के बताये पता पर शैलेंद्र पहुंचे तो आरोपियों ने उनको जमकर पिटाई कर दी, इस सन्दर्भ में 27 सितंबर 2018 को शैलेन्द्र ने रुखसार अहमद, उसकी पत्नी फिरदौस, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, एकाउंटेंट अभय व कम्पनी के चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इस सन्दर्भ में इंस्पेक्टर इन्दिरा नगर संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि अयोध्या तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत धर्मेंद्र कुमार लोगों को उम्मीद ट्रेडिंग कम्पनी में शेयर मार्केट में रुपये लगाने पर कम वक्त में मोटे मुनाफे का लालच दे कर ठगी का कार्य करता था, इस सन्दर्भ में इन्दिरा नगर व गाजीपुर थाना में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। सरकारी नौकरी से पहले होने वाली जांच में धर्मेंद्र ने इस बात को छिपाया था।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights