बिजली चोरी प्रकरण में सपा सांसद बर्क के जवाब से विद्युत विभाग संतुष्ट नहीं … फिर से दिया एक हफ्ते का समय… फिर होगी वसूली की कार्रवाई

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा बिजली विभाग को दिए गए जवाब से भी बात नहीं बनी है। बिजली विभाग जवाब से संतुष्ट नहीं है। जवाब में जो दावा किया है उसके दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया है। यदि दावा प्रमाणित करने वाले दस्तावेज सांसद नहीं दिखा पाते हैं तो वसूली की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया बिजली विभाग द्वारा शुरू की जाएगी। अधीक्षण अभियंता (विद्युत) विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि सांसद के द्वारा जवाब तो दाखिल किया गया है लेकिन वह जो दावा कर रहे हैं बिजली खर्च का उसके प्रमाण नहीं दिखा सके हैं। प्रमाण देने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया गया है।

संभल । सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बिजली चोरी के मामले में लगे जुर्माने पर जवाब से विद्युत विभाग संतुष्ट नहीं है। विद्युत विभाग ने प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। आपको बता दे की विद्युत विभाग में 17 दिसंबर को पुराने मी हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए थे और 19 दिसंबर को विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग 16 किलोवाट लोड पकड़ा था। बिजली विभाग में सपा सांसद पर एक करोड़ 91 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की ओर से विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने को लेकर जवाब दाखिल किया गया है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता चंदौसी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद के द्वारा जवाब तो दाखिल कर दिया गया लेकिन उनके जवाब से हम संतुष्ट नहीं है। उनके द्वारा बिजली खर्च करने का कोई प्रमाण नहीं दिखाया गया है, प्रमाण देने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सांसद की ओर से कोई प्रमाणित दस्तावेज नहीं दिए जाते हैं तो विभाग जुर्माने की वसूली के लिए आगे की कार्रवाई को शुरू करेगा। आपको बता दें कि 17 दिसंबर को विद्युत विभाग ने पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए थे और 19 दिसंबर को विद्युत लोड चेक करते हुए 16 किलोवाट लोड पकड़ा था।

वहीं सांसद बर्क पर बिजली चोरी के मामले में एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाना संभल में एफआईआर दर्ज की थी, वहीं बिजली कनेक्शन काट दिया था और कार्रवाई के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को धमकी देने के मामले मेंसांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क सहित तीन तीन लोगों पर भी थाना नखासा में एफआईआर दर्ज हुई थी। सांसद बर्क के घर से 200 मीटर की दूरी पर मौहल्ला खग्गू सराय में प्राचीन श्री कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट 46 साल के बाद 14 दिसंबर को खुले थे।

आपको बता दें कि सांसद बर्क को बिना नक्शा पास कराए अवैध मकान निर्माण के मामले में विनिमय क्षेत्र एसडीएम वंदना मिश्रा ने तीसरा नोटिस जारी किया है, जिसका समय 16 जनवरी को पूरा होगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई प्रशासन करेगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हटा तार, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज गोंडा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले…

    UPPCL MEDIA SPECIAL | ओवरबिलिंग पर सख्त सरकार, “बिना गलती नहीं कटेगा कनेक्शन” — सीएम का स्पष्ट संदेश

    प्रदेश में स्मार्ट मीटर और ओवरबिलिंग को लेकर बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों के बीच Yogi Adityanath ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights