ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के लिए प्रति व्यक्ति 50000 रुपये की दर से रिश्वत मांगने के प्रकरण में सुगांमऊ अवर अभियन्ता सौरभ कुशवाहा की होगी जॉच

लखनऊ। ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के लिए 50000 रुपये प्रति व्यक्ति दर से रिश्वत मांगने के मामले के प्रकरण में सुगांमऊ अवर अभियन्ता सौरभ कुशवाहा द्वारा कुकरैल विहार में ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के नाम पर 50000 रुपये प्रति व्यक्ति दर से रिश्वत मांगने के आरोप लगाता एक पत्र मघ्यांचल मुख्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुगामऊ पावर हाउस, लखनऊ अन्तगर्त कुकरैल विहार के कुछ निवासीयों ने प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के दौरान, बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों/इंजीनियरों द्वारा 50000 रुपये प्रति व्यक्ति दर से रिश्वत मांगने के प्रकरण से सम्पूर्ण मध्यांचल में तुफान सा आ गया है।

प्रबन्ध निदेशक – मध्यांचल विधुत वितरण निगम को लिखे गये पत्र के अनुसार कुकरैल विहार के कुछ निवासी ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के प्रार्थना पत्र लेकर पहली बार जून 2024 में अवर अभियन्ता सुगामऊ सौरभ कुशवाहा से संपर्क किया। इस दौरान अवर अभियन्ता सुगामऊ सौरभ कुशवाहा प्रार्थना पत्र लेकर गये निवासीगण से स्पष्ट रूप से कहा कि बिना अलग से पैसा दिए काम नहीं हो पाएगा, आप सभी व्यवस्था करके दीजिए। इसके उपरान्त अवर अभियन्ता सुगामऊ सौरभ कुशवाहा द्वारा अपने कर्मचारियों के माध्यम से रिश्वत की मांग लगातार कर रहे थे। रिश्वत की मांग को लेकर एक ऑडियों भी प्रबन्ध निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है। अवर अभियन्ता सुगामऊ सौरभ कुशवाहा द्वारा अपने कर्मचारियों के माध्यम से इस प्रकार की रिश्वत की मांग करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह विभाग की साख को भी प्रभावित करती है।

कुकरैल विहार के कुछ निवासीगणों ने प्रबन्ध निदेशक – मध्यांचल विधुत वितरण निगम को पत्र लिखकर सम्पूर्ण प्रकरण की मामले की गहन जांच कराने व इस भष्ट्राचार में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

हांलाकि इस प्रकार की कारवाई की भनक लगते ही अवर अभियन्ता सुगामऊ सौरभ कुशवाहा द्वारा ट्रांसफार्मर रखवाने का कार्य कर दिया गया है, लेकिन इससे रिश्वत मांगने सम्बन्धित प्रकरण खत्म नहीं हो सकता।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights