अनुरक्षण माह में कराये गये कार्य का प्रभावशाली असरः तीन गुना ओवरलोड हुए ट्रांसफार्मर, हर घंटे करने पड़ रहे बंद

हाल में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से लगातार आपूर्ति संचालित रखने के लिए एक फरवरी से अनुरक्षण माह शुरू किया गया था। इसके तहत सम्पूर्ण प्रदेश में भारी संख्या में बजट पेश कर विद्युत लाइनों का मरम्मत कार्य किया गया था, जिसमें ढीले और टूटे तार, इंसुलेट बदलवाने का कार्य और साफ-सफाई से लेकर तमाम कार्य अभियान चलाकर कराए गये थे, जिससे आने वाले समय में कहीं भी बिजली कटौती नहीं हो पाए और न ही आपूर्ति संचालन में कोई अवरोध हो। इसे गर्मी से पहले की जाने वाली तैयारी के क्रम में भी देखा गया था, क्योंकि प्रायः गर्मियों के मौसम में बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर फुंकने और लाइन टूटने जैसी घटनाएं बढ़ जाती थी, इससे ज्यादा ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ जाती है। इस दौरान ज्यादा लोड बढ़ने से कमजोर लाइनें गर्म होकर टूट जाती थी और कुछ छोटी-मोटी कमियों की वजह से कई-कई घंटे बिजली नहीं आती थी…. आदि आदि आज कहॉ है अनुरक्षण माह में किये गये कार्य….? क्यों उपभोक्ता परेशान हो रहे है….? क्यों उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से सामना करना पड़ रहा है… कौन है इसका जिम्मेदार?

हापुड़। गर्मी का प्रकोप इस कदर है कि आज जिला में दर्जनों बड़े ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। आवश्यक भार से करीब तीन गुना तक इनपर दबाव है, जिसके कारण ये लगातार फुंक रहे हैं। चमरी में 400केवी के ट्रांसफार्मर पर 950 एंपीयर तक लोड पहुंच गया, जोकि 300 तक होना चाहिए। अधिकारियों ने इसे कई बार बंद कराया, अब यहां एक अन्य ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी है।

चमरी के बाहर लगा 400केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ले की सप्लाई करीब 18 घंटे तक ठप रही थी। इसे बदलवा दिया गया, लेकिन शुक्रवार रात में यह फिर ओवरलोड हो गया। रात में ही अवर अभियंता अरुण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने इस क्षेत्र में लगे बड़े ट्रांसफार्मरों की जांच की इसमें बहुत से ओवरलोड चल रहे थे। चमरी के ट्रांसफार्मर पर तीन गुना अधिक लोड था। यहां बिजलीघर से शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। उसे फुंकने से बचाने के लिए बार-बार बंद करना पड़ रहा है। इस मोहल्ले में 250केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इस सप्ताह स्थानीय उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की तैयारी है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔌 EVNCPC: भीषण गर्मी में भी सुरक्षित और निरंतर बिजली आपूर्ति का मिशन

    केंद्रीय विद्युत निगम (EVNCPC) ने 2026 की भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए अपनी रणनीति को तेज कर दिया है। पहली तिमाही की…

    🖋️ बाराबंकी प्रकरण: जब कागज़ पर नियम हों और दरबार में दंड

    बाराबंकी में बिजली कनेक्शन से जुड़ा हालिया विवाद केवल एक प्रशासनिक घटना नहीं, बल्कि शासन-प्रक्रिया और जनभावना के बीच बढ़ती खाई का संकेत है। एक ओर विभागीय दस्तावेज़ स्पष्ट रूप…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights